फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mask mandatory for emu train

बिना मास्क पहने नहीं कर पाएंगे ईएमयू ट्रेन में सफर

Sun, 28 Feb 2021 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
mask mandatory for emu train
एक मार्च से ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर रेलवे ने गाइड लाइन जारी की है। बिना मास्क यात्रियों को सफर की अनुमति नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। हालांकि, ट्रेन के भीतर अभी यात्रियों को पहले की तरह बैठाया जाएगा या फिर एक-एक सीट की दूरी रखी जाएगी, इसको लेकर निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि अलीगढ़ जंक्शन से एक मार्च से ईएमयू ट्रेनों के संचालन के संबंध में सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया गया है। एक गेट प्रवेश और दूसरा निकासी के लिए इस्तेमाल होगा। अनारक्षित टिकट काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यात्रियों की लाइन लगवाई जाएगी। बिना मास्क के किसी को न तो स्टेशन और न ही ट्रेन में प्रवेश दिया जाएगा। आरपीएफ और जीआरपी को ट्रेन में सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed