अमर उजाला फाउंडेशन व पुरातन छात्र समिति के बैनरतले जरूरतमंद बच्चों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। शनिवार को विद्यानगर स्थित पुरातन छात्र समिति के कार्यालय में आए बच्चों को मास्क व सैनिटाइजेशन का महत्व बताया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि जब तक कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता, तब तक मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त ने अमर उजाला की सकारात्मक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि खबरें देने के साथ-साथ अमर उजाला सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन कर रहा है।
समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय ने कहा कि 16 जनवरी को कोरोना वायरस के संक्रमण को हराने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई, जो एक सुखद खबर है, लेकिन टीके का बाजार में आने का मतलब बिल्कुल यह नहीं है कि मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करना बंद कर दें, बल्कि कोरोना जंग में इसे निरंतर शस्त्र बनाए रखें। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. दीपक अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, अर्पणा, सुनीता के गुप्त आदि मौजूद रहे।