{"_id":"5d3b68328ebc3e6cac647803","slug":"martyrdom-martyrdom-song-blood-donation-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की शहादत का किया गान, साथ में रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की शहादत का किया गान, साथ में रक्तदान
Sat, 27 Jul 2019 02:23 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करते।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मलखान सिंह जिला अस्पताल में अमर उजाला और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों की शहादत को नमन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में एनसीसी की छात्राओं सहित अन्य ने रक्तदान भी किया। इसके साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स 104 बटालियन (आरएएफ) परिसर में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। दोनों जगह से कुल 42 यूनिट ब्लड दान किया गया।
जिला अस्पताल में कार्यक्रम का शुभारंभ वहां के सीएमएस डॉ. रामकिशन, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग कुमार राजवंशी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सभी ने अपने संबोधन में वीर सैनिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। यह शहीदों के लिए हमारी श्रद्धांजलि है।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता लता गुप्ता ने शहीदों के सम्मान में कवि प्रदीप का गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो, जरा आंख में भर लो पानी’ प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक कर दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, अहिंसा फाउंडेशन के डॉ. राकेश सक्सेना, सुरेश चंद्र जाटव, कृष्णा गुप्ता, डेजी आर्य, ज्वाला प्रसाद अनिल, फैज अहमद, उड़ान सोसायटी के डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा, एनसीसी छात्रा विंग की डॉ. निर्मला के निर्देश पर कैडेट शिल्पी, भगवती, कविता आदि ने संबोधन किया। हेल्प डेस्क इंडियन के अध्यक्ष रूपेश पाठक ने सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। रामघाट रोड स्थित आरएएफ परिसर में आरएएफ और जेएन मेडिकल कालेज के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन आरएएफ कमांडेंट पुनीत कुमार कौलधर और कमान अधिकारी भवेश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उप कमांडेंट अजीत कुमार, उप कमांटेंड योगेंद्र कुमार मिश्रा, दानवीर सिंह, हामिद उस्मान, काशिफ फहीम, जितेंद्र राजपूत, यूएन मिशन डॉ. सुब्रतो मंडल, जेएन मेडिकल कालेज से डॉ. सुहेल अब्बास और उनकी टीम मौजूद थी।