फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Iglas

Aligarh News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों पर हत्या कर गुमराह करने का आरोप

Tue, 26 Mar 2024 05:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 05:43 PM IST
सार

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों का कहना है कि महिला की तबीयत खराब हुई और उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में ले गए। जहां विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए हत्या की गई और गुमराह किया जा रहा है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Iglas
मृतका अंजलि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इगलास कोतवाली क्षेत्रांर्गत ग्राम नौगवां में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जनपद आगरा के थाना बरहन के गांव गीगला निवासी महेश चंद्र पुत्र नेकसे लाल ने अपनी बेटी अंजली की शादी कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव नौगवा निवासी आकाश पुत्र पूरन सिंह के साथ 19 फरवरी 2022 में की थी। महेश चंद्र का कहना है कि अपनी सामर्थानुसार दान-दहेज दिया था। अंजली ने एक पुत्र को जन्म दिया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि अंजलि के पति व ससुरालीजन दहेज में थ्री व्हीलर और पचास हजार रूपये की मांग को लेकर परेशान करते थे। 25 मार्च को नौगवां से आकाश की बहिन नेहा ने फोन करके बताया कि अंजली की तबियत खराब हो गई है। आकाश ने बताया कि अंजली की तबियत खराब होने पर अलीगढ़ में एक निजी हॉस्पीटल उपचार के लिए लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मायके वाले रिश्तेदारों के साथ पहुंचे। आरोप है कि अंजली के ससुरालीजनों ने उसकी हत्या करके गुमराह किया है। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed