{"_id":"63890eee70a6be5c68471dc7","slug":"married-woman-died-after-consuming-poison-accused-of-murder-for-dowry-chharra-news-ali3060363143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जहर खाकर विवाहिता ने दी जान, दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जहर खाकर विवाहिता ने दी जान, दहेज के लिए हत्या का आरोप
Fri, 02 Dec 2022 09:22 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:22 PM IST
सार
एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के गांव सुनपहर में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव सुनपहर निवासी लालमन उर्फ सोनू पुत्र राममूर्ति की शादी हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव आलमपुर लिहा निवासी अदुली सिंह की पुत्री नेमवती के साथ हुई थी। बुधवार को नेमवती ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के भाई का कहना है कि दहेज में पांच लाख रुपये देकर बेटी की शादी की थी।
विज्ञापन
उसके बावजूद ससुराल वाले अतिरिक्त रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर बेटे के साथ मारपीट करते थे। विवाहिता के भाई उधल सिंह ने ससुर राममूर्ति, पति लालमन व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्दमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन