फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Markets grew brighter due to Mahaparva Chhath, arrival of unseasonal fruits intensified

Aligarh: महापर्व छठ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी, बेमौसम फलों की आवक तेज

Sat, 29 Oct 2022 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 01:31 AM IST
सार

रामघाट रोड के फल कारोबारी राहुल ने बताया कि छठ पर्व पर बिक्री के लिए आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु से नारियल की आवक हो रही है। छठ में फलों की कमी न हो इसके मद्देनजर फल स्टोर करना शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Markets grew brighter due to Mahaparva Chhath, arrival of unseasonal fruits intensified
बदरबाग स्थित शिव मंदिर में छठ पूजा को लेकर सफाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महापर्व छठ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर की थोक फल मंडी में जहां बेमौसमी फलों की आवक तेज हो गई, वहीं फुटकर बाजार भी फलों व छठ की पूजन सामग्रियों से गुलजार हो गया है। छठ पूजा को लेकर बाजार में फलों की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे मंडी में खरीदारी को लेकर व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


रामघाट रोड के फल कारोबारी राहुल ने बताया कि छठ पर्व पर बिक्री के लिए आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु से नारियल की आवक हो रही है। छठ में फलों की कमी न हो इसके मद्देनजर फल स्टोर करना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि सेब कश्मीर से आ रहा है। अनार पुणे और गुजरात से आ रहा है।
विज्ञापन


बाजार में सेब 60 से 80 रुपये प्रति किलो, अन्नास 100 रुपये, पपीता 50 रुपये, संतरा 80 रुपये, खरबूज 40 रुपये, अनार 100 रुपये, नग 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री हो रही है। इसी तरह से अंगूर 200 रुपये, लाल अंगूर 400 रुपये, मालटा 120 रुपये, मौसमी 40 रुपये, अमरूद 120 रुपये, आलू बुखारा 170 रुपये, रामफल 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। नारियल 40 रुपये, कीवी फल 30 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिक्री हो रही है। फलों के अलावा नए कपड़ों के पहनने का महत्व होता है। ऐसे में नए कपड़ों की खरीद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed