{"_id":"665a63f4580fe0d20201d514","slug":"mark-sheets-not-received-even-after-41-days-aligarh-news-c-2-ali1009-402837-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 41 दिन के बाद भी नहीं मिले अंक पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 41 दिन के बाद भी नहीं मिले अंक पत्र
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का अंक पत्र 41 दिन बाद भी विद्यार्थियों को नहीं मिल पाए हैं। परीक्षा के बाद 42 दिन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया था।
जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 89.55 फीसदी और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 82.60 फीसदी रहा था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी को शुरू हुई, जो 9 मार्च 2024 तक हुई। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया और 42 दिन बाद यानी 20 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम को जारी हुए 41 दिन हो गए, लेकिन विद्यार्थियों को अंक पत्र नहीं मिल पाए हैं। जिन विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेना है, उन्हें अंक पत्र न होने की वजह से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इनमें कुछ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिले और राज्यों में भी जाना है। जब वह विद्यालय में संपर्क करते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि अभी अंक पत्र नहीं आया है।
छात्र रमेश कुमार ने कहा कि एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अंक पत्र नहीं मिल पाया है। इस देरी की असल वजह विद्यालय स्तर से नहीं बतायी जा रही है। इस संबंध में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में अंक पत्र आने की खबर है, जल्द ही विद्यालय में भी अंक पत्र आ जाएंगे।