फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   many tractor reaches delhi after permission

सरकार से हरी झंडी के बाद सैकड़ों ट्रैक्टर पहुंचे दिल्ली

Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
many tractor reaches delhi after permission
केंद्र सरकार द्वारा किसानों की ट्रैक्टर परेड को हरी झंडी मिलने के बाद किसान संगठनों का जोश बढ़ गया है। तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान लगभग दो महीने से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी प्रदर्शन के तहत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान किया है। पहले केंद्र सरकार इस ट्रैक्टर परेड को रोक रही थी, फिर कुछ शर्तों के साथ हरी झंडी दे दी गई। हरी झंडी मिलने के बाद से किसान संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता लगातार दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को भी किसानों का दिल्ली जाना जारी रहेगा। अब किसान हाईवे की जगह गांवों के रास्तों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। दरअसल, किसान हर हाल में 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड कर शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं। जिससे केंद्र सरकार पर बड़ा दबाव बना कर हमेशा के लिए तीनों कानूनों को रद्द कराया जा सके, क्योंकि अभी केंद्र सरकार ने इन कानूनों को कुछ अवधि के लिए स्थगित किया है, पूर्णयता रद्द नहीं किया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फुटकर में कई ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हो गए। उनके पास गांधी पार्क थाने और ज्ञान सरोवर पुलिस चौकी का फोन आया था, जिसमें पुलिस ने उनको कानूनी कार्रवाई की धमकी दी लेकिन उन्होंने पुलिस को दो टूक जवाब दे दिया। उनको दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक पाएगा। भारतीय किसान सेना के प्रदेश सचिव मो. समी ने बताया कि उनके संगठन के कई किसान अलीगढ़ से लगभग 40 ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के सिंधु बार्डर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह खुद साथियों के साथ मुज्जफरनगर में हैं। मंगलवार को वहां से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। उनके संगठन के लगभग 250 ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। भारतीय किसान हरपाल गुट के चौ. हरपाल सिंह ने बताया कि उनके संगठन के लगभग 25 ट्रैक्टर दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह भी साथियों के साथ दिल्ली रवाना होंगे। कानपुर से उनके संगठन के लगभग 60 ट्रैक्टर जल्द ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। ये सभी परेड में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed