फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Many leaders including Bijendra, Jamir, Sagir and Bholu join SP

बिजेंद्र, जमीर, सगीर और भोलू सहित कई नेता सपा में शामिल

Sun, 29 Nov 2020 12:51 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 29 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Many leaders including Bijendra, Jamir, Sagir and Bholu join SP
सपा में सामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पूर्व विधायक जमीर उल्लाह, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, मोहम्मद सगीर व अन्य। - फोटो : Rupesh
कई दिन से चल रही अटकलों के बीच शनिवार को जिले की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम हुआ है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, बसपा नेता मो.सगीर, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा संग अलग-अलग पार्टियों के काफी संख्या में प्रधान-पार्षदों सहित पांच दर्जन लोगों ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। खुद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई और कहा कि इन लोगों का पार्टी में आना सत्ता में बैठकर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार करने वालों को हटाने में मदद करेगा।
विज्ञापन



लखनऊ स्थित सपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार दोपहर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों पर इतना अन्याय कभी नहीं हुआ। अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस छोड़ना, बौछार करना और लाठियां बरसाना कहां की सभ्यता है। यह सरकार का आतंकी हमला है। उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी व अन्य प्रदेशों के किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने पूछा कि भाजपा की केंद्र सरकार बताए कि किसानों की आय दोगुनी करने का कानून कब लाएगी?
विज्ञापन



इसी दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने नेताओं के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर जिले के कद्दावर जाट नेता व खांटी कांग्रेस नेता पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके एमएस ट्रैवल्स के स्वामी मो.सगीर, पूर्व में सपा के दो बार विधायक रहे जमीरउल्लाह, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा, उनके साथी मोहित बंसल, इंद्रदेव चौहान, धनीपुर प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू 40 प्रधानों संग सपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ में बसपा के दस पार्षद के अलावा बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हुए। इन सभी ने वर्ष 2022 अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी व सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी खासतौर पर मौजूद थे। जैसे ही सपा के अधिकारिक फेसबुक पेज यह कार्यक्रम लाइव शुरू हुआ तो स्थानीय स्तर पर लोगों के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed