{"_id":"62f804ed061e615d1d3d90e8","slug":"many-events-will-be-held-today-on-partition-memorial-day-city-office-news-ali2981365157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज होंगे कई आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज होंगे कई आयोजन
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की शहादत एवं वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान सही गयी यातनाओं का स्मरण दिलाने के लिए रविवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
डीडीओ भरत मिश्रा ने बताया कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश को दो दुकड़ों में बंट जाने का दर्द आज भी लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। इसी समय बंगाल का भी विभाजन हुआ, जिसमें बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया था, जो सन 1971 में बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
उन्होंने बताया कि विभाजन में विस्थापित हुए परिवारों की पहली एवं दूसरी पीढ़ियों को साथ लेकर शरणार्थी बस्तियों, बाजारों अथवा विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों से सभी के हाथों में तिरंगा लेकर मौन जुलूस का आयोजन एवं अभिलेख प्रदर्शनी स्थल पर प्रार्थना सभा, शांति पाठ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान विभाजन विभीषिका से जुड़ी हुई फिल्मों, डाक्यूमेंट्री का शरणार्थी बस्तियों स्कूल, कॉलेजों में प्रदर्शन किया जायेगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की अगुवाई में राष्ट्रध्वज के साथ मौन पदयात्रा झूलेलाल पार्क आवास विकास कॉलोनी, नई बस्ती होती हुई रिफ्यूजी कॉलोनी, सीमा टॉकीज, जीटी रोड, मसूदाबाद होकर आवास विकास कॉलोनी नई बस्ती स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक निवास पर समाप्त होगी। गुरुद्वारा में विभाजन की विभीषिका पर चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा किया जायेगा। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।