{"_id":"5b1ed8d14f1c1b264d8b6197","slug":"manoj-sinha-will-count-the-achievements-of-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे मनोज सिन्हा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे मनोज सिन्हा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते एडीआरएम अनुराग गुप्ता व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा आज रात मंगलवार को अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। कल यानी बुधवार को वह महानगर के 4-5 प्रतिष्ठित हस्तियों से मिलेंगे और नरेंद्र मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे और उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट भी सौंपेंगे।
भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह स्वयं कई प्रतिष्ठित हस्तियों से मिल चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पार्टी के बड़े नेताओं के साथ-साथ मंत्री, सांसद एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। इसी अभियान के अंतर्गत मनोज सिन्हा भी अलीगढ़ आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो बुधवार को मनोज सिन्हा महानगर की 4-5 प्रतिष्ठित हस्तियों से मिलेंगे। यहां से 20 से 25 नाम भेजे गए हैं। उसमें से चयनित 4 या 5 हस्तियों से मनोज सिन्हा मिलेंगे। यहां के पदाधिकारियों को अभी चयनित नामों की सूचना नहीं दी गई है। मनोज सिन्हा के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता तैयारी में जुटे हुए हैं।
लिफ्ट का शिलान्यास व प्लेटफार्म नंबर सात का लोकार्पण कराने की तैयारी
रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा के दौरे में नए बने प्लेटफार्म नंबर सात का लोकार्पण कराने के साथ ही प्लेटफार्म नंबर दो के नए बने फुटओवरब्रिज के ठीक पास में निर्माणाधीन लिफ्ट का शिलान्यास कराने की तैयारी की जा रही है। इलाहाबाद मंडल के एडीआरएम अनुराग गुप्ता ने सोमवार को खुद यहां डेरा डाल कर तैयारियों को तेज गति से पूरा कराने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
लोकार्पण और शिलान्यास के शिला लेख भी बनवाने का आर्डर दिया जा चुका है। स्टेशन के मुख्य कार्यालयों में साफ सफाई, रंगाई पुताई का काम हो रहा है। ठेके वाले 80 और रेलवे के 12 सफाई कर्मी दिन रात काम पर लगा दिए गए हैं। यात्री सुविधाओं जैसे पूछताछ, वेटिंग हॉल, पार्किंग, प्रवेश निकास द्वार, कैंटीन, पेयजल, पानी की वेडिंग मशीन सहित अन्य संसाधनों को दुरुस्त किया जा रहा है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और जीटी रोड साइड के प्रवेश द्वार को भी चमकाया जा रहा है। जिससे रेल राज्य मंत्री को कहीं कोई कमी न मिले। अधिकारियों ने बताया कि डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ भी 12 जून को अलीगढ़ पहुंच जाएंगे और रेल मंत्री के विदा होने तक यहीं पर प्रवास करेंगे।
अटल की हालत बिगड़ने पर रेल राज्यमंत्री के दौरे पर संशय
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालात खराब होने और उनको सोमवार को आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती कराए जाने के बाद रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रस्तावित कार्यक्रम पर भी संशय हो गया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में रेलवे प्रशासन या भाजपा नेताओं की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।
स्टेशन निरीक्षण का कार्यक्रम नहीं
एसएस डीके गौतम ने बताया कि रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा का स्टेशन में निरीक्षण करने का कोई आधिकारिक कार्यक्रम सोमवार दोपहर बाद तक नहीं मिला है। वह मगध एक्सप्रेस से मंगलवार की रात सवा दस बजे के करीब स्पेशल कोच से आएंगे और बुधवार को गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होंगे।
सवाल..रेल राज्य मंत्री के दौरे में किस पर गिरेगी गाज..?
इलाहाबाद मंडल के डीआरएम अमिताभ के सामने ही भाजपा नेताओं द्वारा आरपीएफ दरोगा पर ढकेल लगवा कर अवैध वसूली कराने की शिकायत के बाद से स्टेशन के प्रशासनिक अधिकारियों और आरपीएफ के बीच जबरदस्त तनातनी का है।
आरपीएफ ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जो फीडबैक दिया है उसमें प्रशासनिक अधिकारियों को दोषी बता कर कहा गया है कि स्टेशन पर नेताओं और मीडिया के संपर्क वाले लोगों ने वहां भीड़ बुलाई जिसकी वजह से डीआरएम के सामने उक्त हंगामा हुआ। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने रिपोर्टिंग अधिकारियों से कहा है कि आरपीएफ दरोगा अगर भाजपा नेताओं से बदसलूकी नहीं करता तो हंगामा ही नहीं होता। दरोगा अपने दुर्व्यवहार के लिए खुद जिम्मेदार है या उसके अधिकारी, इसमें प्रशासनिक अधिकारियों का कोई लेनादेना नहीं है। कुल मिला कर मालगोदाम की सिटी साइड और स्टेशन के प्रवेश द्वार पर सैकड़ों ढकेलों से होने वाली रोजाना होने वाली हजारों रुपये की अवैध वसूली पहली बार बड़ा मुद्दा बनी है। इसके अलावा मालगाड़ी की बोगी अचानक पलटने के मामले में भी व्यापारियों की ओर से की जा रही शिकायतें भी अधिकारियों पर भारी पड़ रही हैं।
अब इसमें कार्रवाई क्या होगी..? ये आने वाले दो तीन दिन में तय होगा। ये भी संभव है कि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के दौरे के बाद कोई बड़ी कार्रवाई हो। रविवार को जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के (इलाहाबाद और गाजियाबाद से आई तहरीरों पर मुकदमा दर्ज होने में देरी की वजह से एसपी जीआरपी ने की कार्रवाई) लाइन हाजिर होने के बाद से स्टेशन में अवैध वसूली प्रकरण और मालगाड़ी की बोगी पलटने के मामले में किस पर गाज गिरेगी..? ये बड़ा सवाल सबकी जुबान पर है। स्टेशन के प्रशासनिक एवं संचालन से जुड़े मुलाजिम या रेलवे पुलिस कर्मियों पर इस दौरे में अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है, क्योंकि भाजपा नेताओं की ओर से सांसद सतीश गौतम रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा के समक्ष पूरा प्रकरण रखेंगे।