फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Manoj Sinha, who is survived by the crowd of supporters

समर्थकों की भीड़ के धक्कों से गिरने से बचे मंत्री मनोज सिन्हा

Wed, 13 Jun 2018 01:59 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 13 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Manoj Sinha, who is survived by the crowd of supporters
राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का स्वागत करने को उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : Amar Ujala
रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा के स्टेशन पर उतरते ही सैकड़ों समर्थकों ने उनका सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर जबरदस्त धक्कामुक्की हुई। एक बार खुद रेल राज्य मंत्री भी गिरने से बचे, सुरक्षा कर्मियों ने उनको संभाला। प्लेटफार्म नंबर दो के दिल्ली इंड से निकास द्वार तक का सफर बमुश्किल तय हुआ। उनका स्वागत करने पहुंचे शहर विस क्षेत्र के भाजपा विधायक संजीव राजा भीड़ में पीछे रह गए तो कोल विस क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर भी माला नहीं पहना पाए। भीड़ में भाजपा पदाधिकारी बीएस पॉल और स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम की जेब कट गई। इस दौरान पूछताछ द्वार और निकास द्वार के बीच अनिल पाराशर और महावीरगंज के पार्षद में भी धक्कामुक्की हुई। रेल राज्य मंत्री को कार में बैठाने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


स्टेशन से निकल कर उनका काफिला सीधे नए बने सर्किट हाउस की ओर रवाना हो गया। नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली 12402 डाउन मगध एक्सप्रेस में रेल राज्य मंत्री का स्पेशल कोच सबसे पीछे लगा था। ट्रेन पहले तो समय पर चल रही थी, लेकिन वैशाली एक्सप्रेस को पास करने के चक्कर में लेट हो गई। रात के निर्धारित 10:15 बजे के समय से ट्रेन 9 मिनट की देरी से अलीगढ़ के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन के आने से पहले भाजपा सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारास्वत, भूपेंद्र वार्ष्णेय, मानव महाजन, संदीप चाणक्य, चंद्रमणि कौशिक, विवेक सेंगर, श्यौराज सिंह जादौन समेत कई पदाधिकारी, पार्षद और अन्य भाजपाई स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में जम गए।
विज्ञापन


कक्ष में खुद रेलवे अधिकारियों के बैठने की जगह नहीं रही तो वह खुद बाहर खड़े हुए। स्टेशन अधीक्षक के कक्ष के अलावा आरपीएफ  के थाने में भी कई भाजपाई डटे रहे। ट्रेन के आने की उद्घोषणा होते ही ढोल नागड़े बजने लगे और सभी भाजपाई जुलूस की शक्ल में दिल्ली इंड की ओर पहुंचे। यहां तब तक ट्रेन खड़ी होने लगी थी। सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा घेरा बनाया और मंत्री जी के उतरने का इंतजार होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में सबसे आगे सांसद और जिलाध्यक्ष थे। मंत्री का स्पेशल कोच खुला तो कुछ सुरक्षाकर्मियों के साये में वह भी नीचे उतरे। सांसद ने उनको बड़ा सी माला पहना कर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष से उनका परिचय कराया। बस इतना ही हुआ था कि समर्थक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बेकाबू हो गए। धक्कामुक्की शुरू हो गई। सुरक्षा घेरा टूट गया और धक्कों के कारण खुद मंत्री ही गिरते गिरते बचे। यहां से वह सीधे सर्किट हाउस को रवाना हो गए। 

भाजपाइयों से उन्होंने कहा कि वह सुबह के कार्यक्रम में जुट जाएं। सर्किट हाउस में उनका  स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मीना सिंह, रीता राजपूत, अर्पित तिवारी, वैभग गौतम, मुकेश उपाध्याय मांची, प्रतीक चौहान, अमन गुप्ता आदि रहे।


पांच प्रमुख लोगों से उनके घर जाकर मिलेंगे रेल राज्य मंत्री
रेल राज्य मत्री मनोज सिन्हा भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत शहर के पांच प्रतिष्ठित लोगों से बुधवार को मिलेंगे। इन पांच लोगों की सूची तय हो गई है। इसमें विज्ञान रत्न लक्ष्मण प्रसाद, एलडी वार्ष्णेय, प्रमुख ताला कारोबारी एवं एक्सपोर्टर विजय बजाज, एक्सपोर्टर अजय पटेल, विनोद सिंघल शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed