{"_id":"63b6b6fe26a5e73d19543065","slug":"mangalayatan-university-got-the-status-of-jain-minority-educational-institution","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मंगलायतन विश्वविद्यालय को मिला जैन अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा, मिला प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मंगलायतन विश्वविद्यालय को मिला जैन अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा, मिला प्रमाण पत्र
Thu, 05 Jan 2023 05:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:10 PM IST
सार
अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी को जैन अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा मिल गया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने इस संबंध में प्रमाण पत्र निर्गत किया है।
विज्ञापन
मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जैन अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा प्रदान किया गया है। आयोग के सचिव मनोज कुमार केजरीवाल ने इस संबंध में प्रमाण पत्र निर्गत किया है।
विज्ञापन
मंविवि को अल्पसंख्य शैक्षिक संस्थान का दर्जा प्राप्त होने से प्राध्यापकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने आयोग के इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। विश्वविद्यालय में जैन समाज के हितों का विशेष ध्यान रखा जाता है अब इसे और ज्यादा बल मिलेगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर विश्वविद्यालय को अब तक अनेकों उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह व परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि विवि का उद्देश्य विद्यार्थियों के मस्तिष्क में सामंजस्य की भावना स्थापित करने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा व संस्कारों की ओर अग्रसर करना है।
विज्ञापन