{"_id":"6682dfce801fa0e95802bc7b","slug":"mangalayatan-university-10th-convocation-ceremony-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mangalayatan University: 10वां दीक्षांत समारोह 4 जुलाई को, 2218 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mangalayatan University: 10वां दीक्षांत समारोह 4 जुलाई को, 2218 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि
Mon, 01 Jul 2024 10:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:27 PM IST
सार
दीक्षांत समारोह में 2218 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। जिसमें 11 विद्यार्थियों को स्वर्ण और 12 को रजत पदक दिए जाएंगे। 37 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
मंगलायतन विश्वविद्यालय वीसी प्रो. पीके दशोरा दीक्षांत समारोह के बारे में बताते हुए
- फोटो : विश्वविद्यालय
विस्तार
मंगलायतन विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 4 जुलाई को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि एएमयू की कुलपति प्रो. नाइमा खातून होंगी। स्वामी ऋषिराज महराज भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे मुख्य सभागार में होगा। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने बताया कि 2218 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। जिसमें 11 विद्यार्थियों को स्वर्ण और 12 को रजत पदक दिए जाएंगे। 37 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
मंगलायतन विवि ने अभी तक जरूरतमंद 350 छात्राओं को पांच करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की है। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. संतोष कुमार गौतम, गोपाल राजपूत, मनीषा उपाध्याय, जितेंद्र यादव, योगेश कौशिक, मयंक जैन, वीर प्रताप सिंह, रोबिन वर्मा आदि मौजूद रहे।