फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   managment for kanvar yatri

कांवड़ियों को न हो असुविधा... ऐसी हो रही व्यवस्था

Mon, 08 Mar 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
managment for kanvar yatri
राजघाट से बृंदावन के लिये कावड़ लेकर जाते कावड़िया। - फोटो : CITY OFFICE
महाशिवरात्रि पर भोले के भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से प्लान तैयार किया गया है। उनकी सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इंतजाम किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर रखा जा रहा है कि कहीं भी किसी विवाद में कांवड़ियों को कोई खुराफाती, असामाजिक तत्व निशाना न बना ले और किसी तरह का विवाद न पैदा होने पाए। इसे लेकर गंगा घाटों की बुलंदशहर सीमा से लेकर अपने जिले के प्रमुख रामघाट मार्ग पर हर संभव सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार की जा रही व्यवस्थाओं के अनुसार दस स्थलों पर एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। साथ ही भंडारा व विश्राम शिविरों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है कि मार्ग के एक ही दिशा में शिविर लगाए जाएं, जिससे की आवागमन प्रभावित न हो। भंडारा सामग्री व अन्य खान-पान की वस्तुओं की शुद्धता की निगरानी के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के छह इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही शिविरों में बैठने/सोने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के तहत करने के निर्देश जारी हुए हैं। मास्क व सैनेटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। कानून व्यवस्था के लिहाज से मजिस्ट्रेट ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग की शराब-बीयर-भांग की दुकानें शाम के समय रहेंगी बंद
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्ग और मंदिरों के आसपास स्थित शराब-बीयर-भांग की दुकानों को शाम के समय बंद रखा जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह यह नियम इस साल भी लागू रहेगा। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक दुकानों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीट लदे ट्रक जीटी रोड पर प्रतिबंधित
जिला प्रशासन ने 10 व 11 मार्च को अलीगढ़ से दिल्ली जीटी रोड वाया बुलंदशहर जाने वाले मीट के ट्रकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह सभी ट्रक यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली की ओर रवाना किए जाएंगे। सभी मीट फैक्ट्री संचालकों को एडीएम सिटी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रसाद व भंडारे की जांच करेगा एफडीए
जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग शहर के तीन प्रमुख शिवालयों अचलेश्वर धाम, खेरेश्वर धाम और राज राजेश्वर धाम मंदिर के पास 11 मार्च को तैनात रहेगा। प्रत्येक मंदिर के पास दो-दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम मंदिर के आस-पास बिकने वाली खाद्य सामग्री व प्रसाद की गुणवत्ता की जांच करेगी। इसके साथ ही शहर में प्रसाद स्वरूप वितरण होने वाले भंडारों पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग की निगाह रहेगी।
इन स्थानों पर रहेगी एंबुलेंस तैनात
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर, खेरेश्वर धाम मंदिर, गांधी आई हॉस्पिटल, हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहा, टोल प्लाजा मडराक, टोल प्लाजा गभाना, सारसौल चौराहा, सांकरा स्थित गंगा घाट, पुलिस कंट्रोल रूम पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। एंबुलेंस 10 व 11 मार्च को तैनात रहेंगी।
भोले के भक्तों के लिए विधायक डलवाएंगे कारपेट
कांवड़ियों के पैरों में गिट्टी-कंकड़ न चुभें इसके लिए विधायक संजीव राजा ने देहली गेट से लेकर गोंडा मोड़ तक कारपेट डलवाने की व्यवस्था की है। मार्ग के एक लेन पर यह कारपेट डाले जाएंगे, इससे होकर ही कांवड़ लाने वाले भक्त गुजरेंगे। साथ ही कोल विधायक अनिल पाराशर रामघाट रोड पर कारपेट डलवाएंगे।

- कांवड़ मार्ग की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अतरौली, हरदुआगंज, क्वार्सी, गांधीपार्क, लोधा में अतिरिक्त पुलिस, पीएसी व आरएएफ की जरूरत के अनुसार व्यवस्था की जा रही है। देहात से पुलिस शहर में इन थाना क्षेत्रों में लगवाई जाएगी।-मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed