फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man throw acid on woman for rejecting proposal of friendship in Aligarh

अलीगढ़: दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर मुंह बोली भाभी पर फेंका तेजाब

Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
man throw acid on woman for rejecting proposal of friendship in Aligarh
सांकेतिक तस्वीर

कोतवाली के भुजपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर पड़ोस में रहने वाली मुंह बोली भाभी पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला की पीठ बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला का जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली के भुजपुरा क्षेत्र के आशिक अली रोड की रहने वाली महिला के पति ने बताया कि सुबह चार बजे पत्नी सहरी करने के बाद बर्तन धो रही थी। उसी वक्त पड़ोस के युवक ने छत से पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। पत्नी की चीखपुकार सुन घर में सो रहे परिवार के लोग जाग गए।
विज्ञापन


पत्नी के पास जाकर देखा तो उसने पीठ पर तेजाब फेंकने की बात बताई। थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच पत्नी को जिला अस्पताल के लिए भेजा। यहां से उसे जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पति के अनुसार डेढ़ माह पहले पत्नी ने बताया था कि पड़ोस में रहने वाला युवक उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर कई बार अश्लील हरकतें भी कर चुका है। यह बात परिवार को पता लगा तो युवक व उसके परिवार से झगड़ा हो गया था।


उस समय ही युवक ने पत्नी पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। पति ने बताया कि वह निकिल पॉलिश का काम करता है। पांच वर्ष के बेटे का पिता है। घटना से परिवार सहमा हुआ है। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर नगर कोतवाली राजीव सिरोही के मुताबिक युवक को सुबह ही हिरासत में ले लिया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला फिलहाल खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed