फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wife did not gave money for liquor a young man in aligarh climbed on the water tank

अलीगढ़ः शराब के लिए बीबी ने पैसे नहीं दिए तो पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

Wed, 06 May 2020 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
wife did not gave money for liquor a young man in aligarh climbed on the water tank
पानी की टंकी पर चढ़े शराबी को उतरवाने का प्रयास करती पूर्व मेयर शकुंतला भारती - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुलने के बाद नये घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। मंगलवार शाम को बन्नादेवी के सराय लवरिया का युवक पत्नी द्वारा शराब के लिए पैसे न देने पर झगड़े के बाद पानी की टंकी पर चढ़ गया।

विज्ञापन


एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद युवक की पत्नी वहां पहुंची और पति को मनाकर नीचे उतारा। परिवार की हालत को देखते हुए पुलिस ने युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया। साथ ही पत्नी को एक हजार रुपये राशन खरीदने के लिए दिए।
विज्ञापन


शशि कपूर नाम का युवक मजदूर है। पूर्व में वह शहर के एक कद्दावर जनप्रतिनिधि की सुरक्षा में भी तैनात रहा है और बाइक चोरी के मामले में जेल भी गया है। लॉक डाउन में धंधा बंद होने से परिवार की हालत खराब है। मंगलवार को शाशि शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगने लगा। पत्नी ने इंकार कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ। बाद में वह चला गया। थोड़ी देर बाद उसने कहीं से शराब का इंतजाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा होने पर वह बारहद्वारी वाटर वर्क्स की टंकी पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। पूर्व मेयर शकुंतला भारती पहुंच गईं। सूचना पर बन्नादेवी पुलिस पहुंच गई। बाद में युवक की पत्नी को मौके पर बुलाया। पत्नी ने उसे मनाया और आगे से झगड़ा न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह नीचे उतारा।


बाद में पत्नी की व्यथा सुन घुड़ियाबाग चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने उसे एक हजार रुपये घर में राशन भरवाने को दिए। साथ ही शशि को कड़ी फटकार लगाते हुए आगे से इस प्रकार की हरकत पर जेल भेजने की चेतावनी देकर छोड़ा। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के मुताबिक युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। नशे का आदी है। चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

बारहद्वारी पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी ।

बारहद्वारी पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी ।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed