{"_id":"5d38ae998ebc3e6cf35fa017","slug":"man-raped-six-year-old-minor-girl-admitted-in-hospital-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: छह साल की बच्ची से दरिंदगी, गंभीर हालत में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: छह साल की बच्ची से दरिंदगी, गंभीर हालत में भर्ती
Thu, 25 Jul 2019 07:01 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : Social media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पालीमुकीमपुर के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी गांव के ही विधुर व्यक्ति ने दरिंदगी कर दी। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। बच्ची अपने पिता के पास चारपाई पर घर के बाहर सो रही थी। तभी पड़ोस का एक विधुर व्यक्ति वहां आया और चुपके से बच्ची को उठाकर पड़ोसी के बरामदे में ले गया। वहां बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। बच्ची के मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया। बच्ची कई बार चीखी मगर रात में लोग उसकी आवाज नहीं सुन सके।
विज्ञापन
आरोपी ने बच्ची के साथ दोबारा दरिंदगी करने की कोशिश की तो उसकी जोर से चीख निकल गई। आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर पहुंच गए। आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। जमकर उसकी धुनाई कर डाली।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ सुधीर सिंह डागुर फोर्स के साथ रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए। बच्ची की हालत खराब थी। रात में ही बच्ची को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। आरोपी भगवान सिंह (40 वर्ष)को पकड़कर पुलिस थाने ले आई, जहां से बुधवार दोपहर उसका चालान कर दिया गया।
दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी जेल भेज दिया है। पुलिस पूरी मजबूती के साथ आरोपी को कोर्ट से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेगी - पंकज श्रीवास्तव, सीओ