फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man died in road accident

कोहरे में हाईवे पर दुर्घटना, एक मौत

Sun, 17 Jan 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
man died in road accident
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर से सटे हाईवे बाईपास पर शनिवार सुबह-सुबह कोहरे में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। खबर पर पहुंची बन्नादेवी पुलिस ने आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल और वहां से निजी अस्पताल भेजा। मगर बचाया नहीं जा सका।
मूल रूप से इगलास के गांव जारौठ निवासी ट्रक चालक अशोक कुमार (55) शनिवार सुबह भीकमपुर खाद गोदाम से ट्रक में खाद लादकर टप्पल जा रहा था। वह जैसे ही खेरेश्वर हाईवे पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पीछे वाले ट्रक को विसना, कन्नौज निवासी योगेंद्र चला रहा था, जिसमें गैस चूल्हे थे और ट्रक दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। इस दुर्घटना में अशोक जख्मी हो गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार बाद में अशोक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से महिला की मौत
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे पैदल जा रही महिला की हाथरस डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान काफी देर तक महिला बस के पहिये के नीचे दबी रही। चालक बस मौके पर ही छोड़कर भाग गया। जिसके चलते जीटी रोड पर पुल के पास पास जाम भी लग गया। बाद में पुलिस के आने पर लोगों की मदद से महिला का शव बाहर निकाला गया और जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि 35 वर्षीय महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही को बाइक ने मारी टक्कर
थाना विजयगढ़ की पीआरवी 0763 पर तैनात कांस्टेबल उमेश कुमार पुत्र अशोक कुमार दोपहर में किसी काम से पुलिस लाइन आया था। शनिवार शाम को वापस पैदल जाते समय पुलिस लाइन के बाहर बाइक सवार ने उमेश को टक्कर मार दी जिससे वह जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भरती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed