फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man arrested for sending fake DGP email to Gorai police station

Aligarh News: गोरई थाने को डीजीपी का फर्जी ई-मेल भेजने वाला गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for sending fake DGP email to Gorai police station
थाना गोरई पुलिस को डीजीपी आईपीएस राजीव कृष्ण के नाम से फर्जी ई-मेल भेजने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि गोरई पैंठ बाजार निवासी नवनीत अग्रवाल कंप्यूटर का काम करता है। तीन दिन पूर्व उसने गोरई थाने को डीजीपी की फर्जी ई-मेल आईडी से मेसेज भेजा। इसमें कहा गया कि थाने की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है, मुख्यालय से निगरानी की जा रही है। जल्द ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


इस ई-मेल से एक बार तो पुलिस सकते में आ गई। इसके बाद ई-मेल आईडी की जांच पड़ताल के लिए आईटी सेल व सर्विलांस टीम का सहारा लिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि गोरई पैंठ बाजार निवासी नवनीत अग्रवाल द्वारा यह फर्जी ई-मेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उसको हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने हास-परिहास करने के लिए ई-मेल कर दिया था। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी नवनीत पर बुलंदशहर कोतवाली में पहले से ही धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। चौथा मामला गोरई थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed