फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Make purchases on the auspicious Dhanteras

शुभ मुहूर्त में करें धनतेरस पर खरीदारी

Thu, 27 Oct 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 27 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार 28 अक्तूबर को धनतेरस (श्री धनवंतरि जयंती) मनाई जाएगी। पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि धनतेरस अर्थात संपत्ति से होता है, संपत्ति की देवी मां लक्ष्मी से है। इसलिए पांच पर्वों की श्रृंखला में धन तेरस से लक्ष्मी पूजन की शुरूआत होती है।
विज्ञापन


धनतेरस को लोग बाजारों में त्योहार और घरेलू खरीददारी को बहुत शुभ मानते हैं। शाम के समय दीपदान करें और इसी दिन नए वर्तन, चित्र कलेंडर, फूल झाड़ू, सोने-चांदी, हीरे-जवाहरात के जेवर आदि खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक, दूसरा शाम 4.20 बजे से 5.45 बजे तक, तीसरा मुहूर्त शाम 7.20 बजे से 9 बजे तक है। यह सारे मुहूर्त केवल घर से खरीददारी करने के हैं। इस दिन दुकान, मकान का ग्रह प्रवेश, नए कारोबार का शुभारंभ अत्यंत शुभ मना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशि के हिसाब से कौन सी धातु देगी लाभ
राशि                               धातु
मेष, सिंह, वृश्चिक         सोना, ताबा और कांसा
वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला       चांदी स्टील, एल्युमिनियम
धनु, मीन            सोना और पीतल
कुंभ, मकर            सोना, स्टील और लोहा

दीपदान से पहले कर दिया देहदान
अग्रसेन चौक के पास रहने वाले विनोद अग्रवाल ने मृत्यु के उपरांत अपना देहदान करके मानवता की सेवा में एक मिसाल पेश की है। बुधवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। देहदान कर्तव्य संस्था से जुड़े विनोद अग्रवाल की देह को उनकी इच्छा के अनुसार जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। 

पहले हार्डवेयर का काम करने वाले और बाद में जिला बचत अभिकर्ता बने विनोद अग्रवाल के दो बेटे हैं और दोनों विवाहित हैं। परिजनों ने भी उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए बेहद धैर्य का परिचय दिया। विनोद अग्रवाल ने 12 दिसंबर 2012 को देहदान का संकल्प करते हुए औपचारिकताएं पूरी की थीं।

संस्था के कोषाध्यक्ष हितेश छावड़ा कहते हैं कि इस प्र्रकार साहित्यकार केपी सिंह और गूलर रोड के रहने वाले योगेंद्र पाल मैगी के बाद मेडिकल कॉलेज को शोध और अध्ययन के लिए विनोद अग्रवाल के रूप में तीसरी देह उपलब्ध हुई है।


संस्था के अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने देह को मेडिकल कॉलेज को सौंपते समय वहां मौजूद लोगों के मन में उठते हुए सवालों के विषय में उत्तर दिए। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही मानवीय और परोपकारी कार्य है। इस अवसर पर डीके वर्मा, संस्था के सचिव डॉ. जयंत शर्मा, कोषाध्यक्ष हितेश छावड़ा, सत्यनारायण दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed