फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   main accused in murder of bullion s wife and son in Aligarh jumped in front of train.

Aligarh News: सराफ की पत्नी-बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी अतुल ट्रेन के आगे कूदा, उसने मां को फोन कर कहा ये

Tue, 31 May 2022 09:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 May 2022 09:49 PM IST
सार

अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर इलाके में सिंघल सदन के सामने वाली गली में बीते गुरुवार को सराफ के घर में घुसकर पत्नी-बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी हरदुआगंज का सराफ अतुल वर्मा खुर्जा में ट्रेन के आगे कूद गया। जीआरपी ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
main accused in murder of bullion s wife and son in Aligarh jumped in front of train.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर में सराफ की पत्नी-बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी अतुल वर्मा खुर्जा में ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद अपनी मां को फोन कर यह जानकारी दी। ट्रेन की चपेट में आने से अतुल निवासी अहीरपाड़ा थाना हरदुआगंज गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

विज्ञापन



अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर इलाके में सिंघल सदन के सामने वाली गली में बीते गुरुवार को सराफ के घर में घुसकर पत्नी-बेटे की हत्या लूट के इरादे से ही हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात का सोमवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी हरदुआगंज का सराफ अतुल वर्मा अभी तक फरार था। आईपीएल में लाखों रुपये गंवा चुके हरदुआगंज के सराफ अतुल ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने दो लाख रुपये का ऑफर देकर बुलंदशहर में रहकर नौकरी कर रहे जोनपुर के युवक को इस वारदात में शामिल किया था। इस मामले में पुलिस ने जोनपुर के युवक शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। कीमती जेवरात लेकर फरार हुए मुख्य आरोपी की तलाश चल रही है।

विज्ञापन

26 मई की दोपहर फूल चौराहा स्थित राधिका ज्वैलर्स के स्वामी मूल रूप से बिजौली हाल सुरेंद्र नगर निवासी ललित सराफ के घर में घुसकर उनकी पत्नी शिखा व बेटे गोविंदा की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जानकारी देर शाम करीब पौने आठ बजे एक पड़ोसी के जरिये दुकान पर मौजूद ललित व पुलिस को हुई। हालांकि प्रारंभिक तौर पर ललित ने अपनी पत्नी व साली के बीच चल रहे पिता की नौकरी व फंड के बंटवारे से जुड़े विवाद में हत्या का अंदेशा जताते हुए साली व उसके होने वाले पति को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया था। इस आधार पर पुलिस ने दोनों नामजदों व दूसरे साली साढ़ू को हिरासत में लेकर कई दिन तक पूछताछ की। इस दौरान यह भी उजागर हुआ कि ललित के घर से आठ लाख रुपये से अधिक कीमत का जेवर भी गायब हुआ है। इस पर पुलिस यह मानने लगी कि हो सकता है कि वारदात को लूट दर्शाने के लिए ऐसा किया गया हो।

ऐसे मिली हत्यारों तक पहुंचने में सफलता
इस घटना के खुलासे में पहले ही दिन से पुलिस की पांच टीमें खुद एसएसपी कलानिधि नैथानी की अगुवाई में लगी थीं। शुरू के दो दिन की जांच में पुलिस को सीसीटीवी की मदद से दो हत्या आरोपियों के चेहरे कैद पाए गए। ये दोनों घटना से पहले ललित के घर में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल - पैदल महाजन होटल तक गए। वहां से ऑटो में बस स्टैंड, फिर सारसौल से मेहरावल तक गए। इसके बाद उनकी कोई खबर नहीं मिली। 

इस पर पुलिस ने तीसरे दिन नए सिरे से इन दोनों के सीसीटीवी देखे तो पाया कि घटना से पहले दोनों गांधीपार्क बस स्टैंड पर मिले हैं। यहां से दोनों ने कबरकुत्ता से एक कैप भी खरीदी है। फिर ऑटो में सवार होकर ललित के घर से दो गली पहले पहुंचे हैं। वहां ऑटो छोड़कर पैदल-पैदल गए हैं। इस दौरान उनमें से एक कई बार मोबाइल पर भी बात कर रहा है। इसे लेकर जब मोबाइल नंबर की टॉवर लोकेशन आदि पर काम शुरू किया तो पाया कि एक नंबर ऐसा है, जिसकी घटना से पहले कई बार ललित के मोबाइल पर कॉल गई है। उसी नंबर की लोकेशन सीसीटीवी में कैद युवकों की लोकेशन के साथ-साथ चल रही है। जब इस नंबर को खोजा गया तो यह नंबर हरदुआगंज के अतुल ज्वैलर्स के स्वामी अतुल सोनी के नाम से पाया गया। बस पुलिस को यह क्लू घटना के खुलासे के लिए सबसे महत्वपूर्ण लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed