{"_id":"647b945b54fb5cfc1d0d58c7","slug":"mahesh-navami-festival-presentation-of-folk-dance-and-drama-enthralled-the-children-aligarh-news-c-112-1-sali1002-37-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महेश नवमी महोत्सव आयोजन, लोक नृत्य और नाटक की प्रस्तुति से बच्चों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महेश नवमी महोत्सव आयोजन, लोक नृत्य और नाटक की प्रस्तुति से बच्चों ने मन मोहा
Sun, 04 Jun 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:58 AM IST
सार
महेश नवमी महोत्सव में बच्चों ने लोक नृत्य और नाटक की प्रस्तुति से पदाधिकारियों का मन मोह लिया। माहेश्वरी महिला मंडल ने प्रतियोगिताएं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ रोड स्थित वीएम गार्डन में शनिवार को महेश नवमी महोत्सव में लोकनृत्य, डांस प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि रेखा माहेश्वरी व विशिष्टि अतिथि कविता माहेश्वरी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान बच्चों ने लोक नृत्य और नाटक की प्रस्तुति से पदाधिकारियों का मन मोहा।
विज्ञापन
रेखा माहेश्वरी ने माहेश्वरी समाज द्वारा देश हित किए गए योगदान के बारे में बताया। कविता माहेश्वरी ने समाज की सभी महिलाओं से समाज के कार्य में जुड़ने का आह्वान किया। माहेश्वरी महिला मंडल ने प्रतियोगिताएं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। मंच संचालन लवी माहेश्वरी एवं दीपक राठी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष डॉक्टर डॉ. गजेंद्र पाल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, मंत्री अनुज लाहोटी, निलेश माहेश्वरी, दुजेंद्र माहेश्वरी, आशु माहेश्वरी, विष्णु माहेश्वरी, अंजलि माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन