{"_id":"60049cb78ebc3e33dd74a60f","slug":"mahayojna-2031-city-office-news-ali254014949","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना 2031 के लिए होगा भौतिक सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना 2031 के लिए होगा भौतिक सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के समग्र विकास के लिए बन रही महायोजना 2031 के लिए कंसल्टेंट कंपनी द्वारा की गई जीआईएस मैपिंग के बाद अब भौतिक सर्वे होगा। योजना को प्रभावी बनाने के लिए सहायक नियोजक संभागीय नियोजन खंड नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग आगरा ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए आगरा व अलीगढ़ की नौ टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें मंगलवार तक रिपोर्ट देंगी।
शहर में सुनियोजित विकास के लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण महायोजना 2031 तैयार करने में जुटा है। यह महायोजना 2021 से लेकर 2031 तक लागू होगी। इस काम की जिम्मेदारी ऑल इंडिया ऑफ सेल्फ गवर्नमेंट को दी गई है। पिछले दिनों ड्रोन के माध्यम से कंपनी द्वारा महानगर का प्रस्तावित सर्वे तैयार कर लिया गया है। जीआईसी सर्वे भी हो चुका है। अब सहायक नियोजक संभागीय नियोजन खंड नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग आगरा ने इसका भौतिक सर्वे कराने का फैसला लिया है। इसमें आगरा व अलीगढ़ की टीमों लगाई गई हैं । अलीगढ़ से चार टीमें बनी हैं वहीं, आगरा में भी पांच टीम बनाई गई हैं। यह टीमें भौतिक सर्वे कर रिपोर्ट देंगी। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि टीमें गठित हो चुकी हैं। मंगलवार तक सर्वे पूर्ण हो जाएगा। इसमें सड़क से लेकर भू उपयोग तक का सत्यापन होगा। देखा जाएगा कि जो क्षेत्र प्रस्तावित हुआ है, उसकी भौतिक स्थिति क्या है। इस सर्वे के बाद महायोजना का खाका तैयार करने का काम शुरू होगा।