{"_id":"62226aa492c8755aca440241","slug":"mahavir-park-bulls-and-charra-lion-start-with-victory-aligarh-news-ali2864332172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ प्रो कबड्डी : महावीर पार्क बुल्स व छर्रा लायन का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ प्रो कबड्डी : महावीर पार्क बुल्स व छर्रा लायन का जीत से आगाज
विज्ञापन
एसवी कॉलेज के इंडोर क्रीड़ा हॉल में श्री शेखर सराफ फाउंडेशन के सहयोग से अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग का शुभारंभ हुआ। लीग में महावीर पार्क बुल्स व छर्रा लायन ने शानदार जीत से आगाज किया। मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त व कार्यक्रम की अध्यक्ष लाजेश कुमारी सराफ ने लीग शुरू करने की घोषणा की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी अभिषेक सिंह, शिवम ठाकुर, सुधा, मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ, आकांक्षा सराफ, देविका माहेश्वरी, रितु माहेश्वरी, नेहा अग्रवाल, डॉ. संजीव कुमार, एसवी कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी शाहनवाज खान, टीम प्रायोजक संजय माहेश्वरी, अंकुर वार्ष्णेय, मधुकर शर्मा, इजलाल खान, राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप वाले, डॉ. एके राजपूत, डॉ. राकेश सक्सेना, धीरेंद्र गुप्ता, सर्वेश कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया। एसवी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव सीए अतुल गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया।
ये रहे अंक
- छर्रा लायन : 6
- महावीर पार्क बुल्स : 4
- आभा ग्रांड : 3
- रॉयल नगर निगम : 3
- सराय मान सिंह टाइगर : 2
- नई दुनिया रॉकस्टार : 0
- सराफ ईगल : 0
- कौड़ियागंज पैंथर : 0
सिंथेटिक मैट पर खिलाड़ियों का भविष्य : अभिषेक
भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी व प्रो कबड्डी लीग की यू मुंबा टीम के खिलाड़ी अभिषेक सिंह ने कहा कि मिट्टी के बजाय सिंथेटिक मैट पर कबड्डी खिलाड़ियों का भविष्य है।
विज्ञापन
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग में बतौर विशिष्ट अतिथि आए अभिषेक ने कहा कि अगर खिलाड़ियों को कबड्डी खेल में आगे तक जाना है तो उन्हें मिट्टी के बजाय मैट पर अभ्यास करना होगा। इससे प्रदेश व राष्ट्रीय टीम का रास्ता तय होगा। उन्होंने कहा कि जिले में तमाम प्रतिभाएं हैं, बस उन्हें प्लेटफॉर्म मुहैया कराना है। यह प्लेटफॉर्म आर्थिक रूप से मजबूत लोग ही उपलब्ध करा सकते हैं। जिले में कबड्डी एकेडमी खुलनी चाहिए, जहां खिलाड़ियों को कुशल मार्गदर्शन में तराशा-संवारा जाए।