फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahashivratri

महाशिवरात्रि : आस्था के सैलाब में सब शिवमय

Wed, 02 Mar 2022 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri
खेरेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
महाशिवरात्रि पर आस्था के सैलाब में सब कुछ शिव, शिव हो गया। कांवड़िया ही नहीं घर-घर, बड़े-बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी शिवमय हो गए। हाथों में गंगाजल, जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, भांग, भतूरा, पुष्पादि के साथ महानगर खेरेश्वर, अचलेश्वर व मंगलेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

एक-दूसरे से सटे हुए, अभिषेक की सामग्री गिरने से बचाते हुए, छोटे बच्चों को कंधे पर बिठाए हुए हर हर, बम बम, हर हर महादेव का स्वर गुंजायमान करते हुए श्रद्धालुओं को शिव के धाम पहुंचने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। खेरेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे तक करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु खेरेश्वर महादेव का दर्शन कर चुके थे। देर शाम तक श्रद्धालुओं की लाइन टूटने का नाम नहीं ले रही थी।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद महाशिवरात्रि में गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा, मंदिरों में जलाभिषेक की अनुमति मिली तो सोमवार की शाम से शिवालयों में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। महानगर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं को सिर्फ जलाभिषेक की अनुमति थी। अन्य मंदिरों में पूरे दिन भर भक्तों ने विविध प्रकार से भगवान शिव का अभिषेक किया। महानगर की सड़कों पर शिव बरात निकाली गईं। जगह-जगह से डोले और शोभायात्राएं निकलीं। इससे पूरा शहर शिव भक्ति में रमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर के खेरेश्वर महादेव मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर, मंगलेश्वर महादेव मंदिर समेत बिजौली के शिव मंदिर व इगलास के सहारा खुर्द स्थित तीन शिवालयों में सोमवार को रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू हो गया था जो मंगलवार देर शाम तक जारी रहा। अन्य जगह मंदिरों में भक्तों ने रुद्राभिषेक का भी अनुष्ठान किया।

पिछले साल के मुकाबले दोगुने पहुंचे श्रद्धालु
वर्ष 2020 में महाशिवरात्रि के बाद भारत में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। 2020 में मार्च के अंत में कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया था। वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण की दर कुछ कम होने पर महाशिवरात्रि पर मंदिर खुले थे, लेकिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। खेरेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह के अनुसार वर्ष 2021 में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। वर्ष 2022 में लॉकडाउन से मुक्ति और कोरोना संक्रमण की दर में सुस्ती पर श्रद्धालु शिवालयों में उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed