फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahashivratri

बम-बम भोले, जर्जर मार्ग पर चलना हौले-हौले

Tue, 09 Mar 2021 02:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri
रामघाट रोड पर गंदगी में निकलकर जाते कांवड़िए। - फोटो : CITY OFFICE
राजघाट, रामघाट और नरौरा घाट से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों का रामघाट रोड से गुजरना शुरू हो गया है। सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु भोले के जयकारे लगाते हुए शहर से गुजरे। अधिकांश कांवड़िया भरतपुर राजस्थान के थे। जर्जर मार्गों पर कांवडिये एक दूसरे से संभलकर चलना, रास्ता खराब है कहते हुए नजर आए।
विज्ञापन

पीएसी के निकट खानापूर्ति के लिए प्रशासन ने जलभराव को थोड़ा एक तरफ कर दिया है। फिर भी कांवड़ियों के मार्ग में एक जगह जलभराव है। इसके बाद मथुरा रोड जगह जगह क्षतिग्रस्त है। कुछ कांवड़िये खेरेश्वर मंदिर की तरफ निकले तो नादा पुल पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य से परेशान हो गए। यहां साइड से निकलने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़क पर गिट्टी पड़ी है, जो परेशानी का सबब बन रही है। कांवड़िया अपने साथियों से कहते हुए चल रहे थे कि धीरे धीरे चलो। कहीं पैर फिसल गया तो आफत आ जाएगी।
विज्ञापन

लगने लगे शिविर
कांवड़ियों की सेवा के लिए शहर में जगह जगह शिविर लगने लगे हैं। कई शिविर सोमवार को ही तैयार कर दिए गए थे। इन पर कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ रखकर आराम फरमाया। कांवड़ियों की सेवा के लिए सेवादार भी लगे हुए थे। वहीं मंगलवार को शिविर बढ़ जाएंगे। सोमवार को इनका ढांचा तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed