{"_id":"6339e5a699084f52681b7a97","slug":"maharaja-agrasen-came-out-on-a-chariot-the-city-resonated-with-cheers-city-office-news-ali3017709177","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रथ पर सवार होकर निकले महाराजा अग्रसेन, जयकारों से गूंज उठा पूरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रथ पर सवार होकर निकले महाराजा अग्रसेन, जयकारों से गूंज उठा पूरा शहर
Mon, 03 Oct 2022 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:55 AM IST
सार
शोभायात्रा में शामिल 25 से अधिक मनमोहक झांकियां सबका मन मोह मोह रही थीं। यात्रा जहां से भी गुजरी उसे देखकर देखकर हर कोई अभिभूत हो उठा। इस अविस्मरणीय पल को हर कोई अपनी आंखों में समेट लेना चाहता था।
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री अग्रवाल युवा संगठन की ओर से अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5,146 वीं जयंती पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा की जय जयकार से पूरा शहर गूंज उठा। ऐसा लगा कि रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन मानों पूरे शहर को आशीर्वाद दे रहे हों।
शोभायात्रा में शामिल 25 से अधिक मनमोहक झांकियां सबका मन मोह मोह रही थीं। यात्रा जहां से भी गुजरी उसे देखकर देखकर हर कोई अभिभूत हो उठा। इस अविस्मरणीय पल को हर कोई अपनी आंखों में समेट लेना चाहता था। सड़क किनारे खड़े लोगों ने फूलों की बारिश की।
कोरोना काल के बाद हुए इस भव्य आयोजन में आस्था के सैलाब में अनुशासन भी था। सेवा एवं समर्पण की मिसाल देखने को मिली। खास बात रही कि कार्यक्रम में जन-जन तक पर्यावरण का संदेश पहुंचाने का काम किया गया।
विज्ञापन
अग्रसेन शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्देशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। हालांकि, पहले शोभायात्रा का उत्पाद शुल्क एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को शुभारंभ करना था, लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम टल गया।

मालगोदाम, रेलवे रोड पर यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर भर में लोगों ने यात्रा का जोशीला स्वागत किया। घोड़ों पर सवार राजकुमार गोत्र का परिचय करा रहे थे। उनका आभा मंडल देखते ही बन रहा था। आतिशबाजी का भी नजारा देखने को मिला। रसलगंज से मीरमल प्याऊ, रेलवे रोड, पत्थर बाजार, गोवर्धन मार्केट, मामू- भांजा, आगरा रोड, चंद्रा टाकीज, दुबे का पड़ाव, अचल मार्ग होते हुए धर्म समाज डिग्री कॉलेज पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया था। इसके बाद भी जाम के हालात बने रहे।
झांकियों ने मोहा सबका मन
अग्रसेन शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट पर दोसा था। इसके पीछे संगठन के बैनर, अग्र पटाका, पांच घुड़सवार, पंजाब बैंड, गणेश, राधा- कृष्ण जी की झांकी, सिंदूरी हनुमान, श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला, सरस्वती, शिव अघोरी नृत्य, बांके बिहारी, कालीजी, उज्जैन महाकालेश्वर, राधा- कृष्ण का नृत्य, खाटू श्याम, महालक्ष्मी, घोड़ों पर सवार 18 राजकुमार, जिया बैंड, महाराज अग्रसेन का डोला शामिल था।
अंत में प्रसाद का वितरण हो रहा था। प्रसाद पाने को लोगों की कतार लगी थी। श्री अग्रवाल युवा संगठन कार्यकर्ताओं ने अनूठी मिसाल पेश की। वे नगर निगम की टीम के साथ सफाई करने में जुटे रहे तो तमाम पदाधिकारी शोभायात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले रहे।
राष्ट्र की खुशहाली को अग्रसेन चौक पर हुआ हवन यज्ञ
सुबह रसलगंज चौराहा स्थित अग्रसेन चौक पर अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद महायज्ञ में अग्रवाल युवा संगठन के साथ ही बड़ी संख्या में समाज से जुड़े हुए लोगों ने आहुतियां दीं। सभी ने विश्व कल्याण के साथ ही समाज एवं राष्ट्र की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की। मुख्य यजमान के रूप में अनुराग अग्रवाल मित्र मंडल एवं रचना अग्रवाल रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित
अग्र विभूति के रूप में महेश अग्रवाल, समाजसेवा के क्षेत्र में रमेश चंद्र गोयल जट्टारी, विधि क्षेत्र में आरके जिंदल एडवोकेट, वयोवृद्ध के रूप में शैल कुमारी अग्रवाल, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. अंकुर अग्रवाल, शिक्षा क्षेत्र में रेनू सिंघल, जीएसटी ज्वाइंट कमिशनर नंदनी अग्रवाल, इनकम टैक्स अधिकारी मुकेश अग्रवाल का स्वागत किया गया।
अग्र ज्योति पत्रिका का विमोचन
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्देशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मधुसूदन दादू आदि ने अग्र ज्योति पत्रिका के 29वें संस्करण का विमोचन किया। यहां संपादक विवेक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शरद बंसल, ऋषभ गर्ग, लोकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
दिखाई एकजुटता
अग्रसेन जयंती समारोह में सबसे खास बात रही कि नगर निगम के बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स, तोरणद्वारों को हटवा देने के प्रकरण को लेकर हुए विवाद के चलते अग्र समाज से जुड़ेे तमाम लोगों ने इस बार अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इसके चलते शोभायात्रा में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जयंती संयोजक दुर्गेश अग्रवाल एडवोकेट, अध्यक्ष अंकित गुप्ता (स्वास्तिक), उप संयोजक शरद बंसल, मीडिया प्रभारी मोहित अग्रवाल, महामंत्री अभिनव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, निगम अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विशाल गर्ग, संदीप गर्ग, तरुण अग्रवाल, नीरज गोयल, प्रशांत गर्ग,आकाश, अंकुर, चंदन, चिराग, दिव्यांश, गौरव, हिमांशु, कल्पित, ललित, मनीष, पीयूष, प्रखर, प्रीतेश, पुनीत, राहुल, संदीप, शरद, शौर्य, शिखर, शोभित, शुभम, सोनू, विवेक आदि मौजूद रहे ।