{"_id":"62781d0f7df8b7616902ebcf","slug":"mahant-s-son-commits-suicide-in-temple-aligarh-news-ali2910886128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मंदिर परिसर में महंत के बेटे ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मंदिर परिसर में महंत के बेटे ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी क्षेत्र की विक्रम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में बने कमरे में महंत के बेटे ने शनिवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात खबर पर हरकत में आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा है, जिनमें दो नामों का उल्लेख है। फिलहाल, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। अभी परिवार ने किसी तरह की लिखित तहरीर नहीं दी है।
रामबाग गली नंबर 2 के सत्यस्वरूप शर्मा विक्रम कॉलोनी के शिव मंदिर पर महंत हैं। घर में तीन बच्चों में दीपक (26) सबसे बड़ा बेटा था। वह तालानगरी में ट्रकों में लोडिंग-अनलोडिंग की ठेकेदारी करता था। परिवार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दीपक दिन में घर आया और कुछ देर रुकने के बाद कहीं चला गया। इस बीच उसने अपने छोटे भाई रोहित के मोबाइल पर कॉल की, मगर रोहित उस समय कॉल नहीं उठा पाया। इसके बाद देर तक जब दीपक न लौटा तो परिवार ने उसके नंबर पर कॉल की। मगर उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। देर शाम रोजाना की तरह पिता मंदिर पर पूजा करने गए। इस दौरान जब उन्होंने मंदिर का कमरा खोला तो वे दंग रह गए। उसमें दीपक की लाश फंदे पर लटकती मिली। इस सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार, अभी तक की जांच के दौरान दीपक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने किसी से 80 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद का उल्लेख करते हुए दो नाम लिखे हैं। उन दोनों व्यक्तियों को तलाशा जा रहा है। अभी तक की जांच में वह तालानगरी से संबंधित पता चल रहे हैं, मगर परिवार उन दोनों के विषय में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। परिवार ने अभी तहरीर भी नहीं दी है। जांच जारी है, जो तहरीर मिलेगी, उसे जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
घर में चल रही थी शादी की तैयारी
पिता के अनुसार, दीपक घर का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी उम्र भी हो चली थी। परिवार उसकी शादी की तैयारी में जुटा था। एक परिवार से बातचीत चल रही थी। जल्द रिश्ता तय होने जा रहा था। बेटे की मौत पर परिवार का हाल बेहाल है।