मां महाकाली शोभायात्रा समिति की ओर से रविवार को छर्रा अड्डा पुल स्थित दनादन बगीची से 23वीं मां काली की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाकाली का स्वरूप व अन्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में बैंड बाजा आकर्षण का केंद्र रहा।
मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठाकुर श्यौराज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शहर विधायक मुक्ता राजा ने मां काली के डोले का पूजन किया। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह व कोल विधायक अनिल पाराशर ने काली पूजन किया। पूर्व विधायक संजीव राजा व अमित सराफ ने काली का खप्पर भरा। स्थापना दिवस पर समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुकेश पंडित, इंद्र कुमार तेल वाले, मानव महाजन, अरविंद चौहान, अमन गुप्ता, मनोज मित्तल, सनी सैनी, जयप्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनोज भारद्वाज, मुख्य संरक्षक गुरु राधेश्याम गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, राजपाल सिंह खलीफा, ईश्वरी प्रसाद, संजीव गुप्ता, चेतन सैनी, आरके प्रेमी, राजेश गर्ग, संजय बालाजी, पार्षद दिनेश शर्मा, भूदेव शर्मा, अनिल सेंगर, दीपू शर्मा, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद