फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahabharata will happen if promises made to farmers are not fulfilled: Bhanupratap

किसानों से किए वादे पूरे न हुए तो होगी महाभारत : भानुप्रताप

Tue, 09 Aug 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mahabharata will happen if promises made to farmers are not fulfilled: Bhanupratap
महापंचायत में किसानों को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह । - फोटो : CITY OFFICE
भारतीय किसान यूनियन भानु ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय, रामघाट रोड पर महापंचायत की। बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सही काम के बदले भी पैसे लेते हैं, नहीं देने पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। धरने पर पहुंचे अफसरों से किसान नेताओं की नोकझोंक हुई। किसानों नेताओं ने कहा कि अब कोई जांच नहीं, सिर्फ ठोस कार्रवाई चाहिए अन्यथा महाभारत होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों से वादा किया था कि उन्हें सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। अब किसानों के नलकूपों पर मीटर लगवाए जा रहे हैं। यह कहां का न्याय है? उन्होंने एलान किया कि यदि हम सरकार को समर्थन कर बनवा सकते हैं तो 2024 में सरकार को गिरा भी सकते हैं। सरकार किसानों से किए गए वादों पर खरी नहीं उतरी है। साथा चीनी मिल के नवीनीकरण की घोषणा की गई थी, उन्होंने सवाल उठाया कि क्या 25 करोड़ में चीनी मिल का नवीनीकरण हो जाएगा? यदि सरकार किसानों से किए वादे को पूरा नहीं करेगी तो भाकियू प्रदेश में सरकार के खिलाफ महाभारत करेगी।
विज्ञापन

पंचायत में साथा स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री के प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम मुदगल ने कहा कि यदि हम जाति और धर्म को छोड़कर अपने आपको किसान मान लें तो किसी भी अधिकारी एवं सरकार की हिम्मत नहीं कि वे किसानों की सुनवाई न करें। राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र त्यागी ने किसानों से संगठित होने की अपील की। युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने वीरपुरा, बिनुपुर एवं बरौली बिजलीघरों की ट्रांसफार्मर की क्षमता पांच से 10 एमवीए किए जाने, जर्जर लाइनों के तार बदलने की मांग रखी। इस मौके पर किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार को सौंपा। महापंचायत में किसानों ने बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों खिलाफ लिखित शिकायत की। मुख्य अभियंता ने जांच कराकर सप्ताहभर में कार्रवाई का भरोसा दिया। महापंचायत में तय हुआ कि किसान समस्याओं को लेकर पदाधिकारी मुख्य अभियंता से मिलेंगे। संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने किया। महापंचायत में अलीगढ़, आगरा, मेरठ मंडल से जुड़े किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी बुलंद की आवाज
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव मनोज गुर्जर, एनसीआर अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, प्रदेश महासचिव पवन समाधिया, प्रदेश प्रवक्ता राम निवास रघुवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ रन बहादुर सिंह, आगरा के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ अरविंद यादव, बरेली अध्यक्ष प्रताप सिंह, दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, हाथरस जिलाध्यक्ष राम ठाकुर, युवा अध्यक्ष योगेश, महिला जिलाध्यक्ष लता अग्रवाल, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, गाजियाबाद से केशव चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, तहसील अध्यक्ष अतरौली विकास लोधी, युवा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह लोधी, महानगर अध्यक्ष डैनी ठाकुर, रविंद्र पाल सिंह, बलवीर सिंह, कौशल सिंह, प्रमोद गौड़, वेद प्रकाश शर्मा, बृजेश चौहान, कासगंज जिलाध्यक्ष अरुण चौहान, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष मनसुख पहलवान, सतीश तोमर, राष्ट्रीय संयोजक बलजीत चौधरी आदि ने भी किसानों के समर्थन में हुंकार भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed