फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maha Aarti held at Varshney Temple

Aligarh News: सुबह दुग्धाभिषेक किया, शाम को सजाया फूलबंगला

Wed, 01 Apr 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 01 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Maha Aarti held at Varshney Temple
वार्ष्णेय मंदिर में महाआरती में आरती करते भक्त। - फोटो : samvad
श्री वार्ष्णेय मंदिर का 26 वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह दुग्धाभिषेक किया गया और शाम को कोलकाता के कारीगरों द्वारा विशेष फूलबंगला सजाया गया। गेंदा के फूलों की सजावट और उनके साथ रामजी की भगवा पताकाओं से मंदिर परिसर भगवा रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन



मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा, पंडित महेश ब्रह्मचारी, पंडित रोहित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह ठाकुर जी का दुग्धाभिषेक विधि विधान से कराया। राधेश्याम गुप्ता, कुश सराफ, पिंकी सराफ, डाॅ. प्रदीप वार्ष्णेय, सुमनबाला वार्ष्णेय, एलडी वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय आदि ने पूजन किया।
विज्ञापन



इसके बाद वासुदेवाय महायज्ञ को वैदिक मंत्रों के साथ पूर्ण कराया गया। सभी भक्तों ने इसमें आहुतियां दीं। रात्रि में ठाकुर जी की महाआरती 2100 थालों से की गई। छप्पन भोग के दर्शन भी भक्तों ने किए। मौके पर विधायक मुक्ता राजा, अनिल पाराशर, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, धीरेंद्र गुप्ता, विजय लक्ष्मी वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, नीरू गुप्ता, पूर्व सभासद अलका गुप्ता आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed