{"_id":"6a1ae3310445f51386007ad7","slug":"magisterial-inquiry-into-the-case-of-atrauli-police-encounter-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligath News: अतरौली मुठभेड़ में मृत दो इनामी अभियुक्तों के मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच, हुए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligath News: अतरौली मुठभेड़ में मृत दो इनामी अभियुक्तों के मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच, हुए आदेश
Sat, 30 May 2026 06:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 30 May 2026 06:46 PM IST
सार
मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी मोमीन और रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ उर्फ बिन्ना घायल हुए। मोमीन बुलंदशहर का निवासी था, जबकि रजा मोहम्मद हापुड़ का रहने वाला था।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जांच 24 मई को घायल होकर मृत हुए दो इनामी अभियुक्तों के प्रकरण में होगी। जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, अलीगढ़ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर किंशुक श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी मोमीन और रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ उर्फ बिन्ना घायल हुए। मोमीन बुलंदशहर का निवासी था, जबकि रजा मोहम्मद हापुड़ का रहने वाला था। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अतरौली ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के लिए यह मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन