फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Madrak e-bus service will start soon

अलीगढ़ : किराया बढ़ोत्तरी के साथ जल्द शुरू होगी मडराक ई-बस सेवा

Tue, 10 May 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Madrak e-bus service will start soon
चेतन राणा। - फोटो : CITY OFFICE
बढ़ता हुआ टोल टैक्स अब लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। इसके कारण ई - बस सेवा मडराक टोल टैक्स पार नहीं कर पा रही है। जिसके कारण मडराक के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रोडवेज बसों का स्टॉप भी मडराक पर नहीं है। ऐसे में क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर यात्रा करने के लिए लोगों को चार-पांच दिन का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल सिटी ई-बस सेवा का खुद सीएम ने 4 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। करीब 15 दिन बाद 20 जनवरी से ई-बस सेवा की शुरुआत हुई थी। विवादों के बावजूद पहले दो रूटों पर सिटी बस सेवा चलाई गई। बाद में इसका विस्तार करते हुए पांच रूटों पर ई-बसों का संचालन किया गया था। इसमें एक रूट मेडिकल कॉलेज से मडराक का भी है। करीब दस दिन पहले इस रूट की सेवाएं केवल सासनी गेट तक तय की गई। मडराक की जगह बस का रूट मेडिकल से सासनी गेट कर दिया गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोल क्षेत्र में होने के कारण मडराक से अच्छी तादात में लोग शहर आते हैं और यहां से जाते भी हैं। स्कूली छात्र भी ई-बस सेवा का प्रयोग करते हैं। मडराक में रोडवेज बसों का भी स्टॉप नहीं है। जिसके कारण ई-बस सेवा काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। लेकिन अब बस बंद होने के कारण वहां के लोग परेशान हैं। हालांकि नोडल अधिकारी आरएम रोडवेज का कहना है कि टोल टैक्स बढ़ने की वजह से बस सेवा रुकी है। जल्द ही बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
टोल टैक्स बढ़ने से ई - बस सेवा मडराक की जगह सासनी गेट तक कर दी गई है। चार-पांच दिन में किराया बढ़ाकर ई-बस सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। जिससे लोगों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. परवेज खान. आरएम रोडवेज
अभी इन पांच रूटों पर दौड़ रहीं हैं 15 ई-बस
- महरावल से हरदुआगंज
- खेरेश्वर चौराहे से बोनेर
- शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज
- मेडिकल क़ॉलेज से सासनी गेट (पहले मडराक तक)
- छर्रा अड्डे पुल से मंजूरगढ़ी
लोगों का दर्द
पहले बस मेडिकल कॉलेज से मडराक तक जाती थी। जिससे काफी आसानी होती थी। क्योंकि इस रूट पर रोडवेज बस भी नहीं रुकती। काफी परेशानी होती है। - चेतन राना
मडराक और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शहर का रुख करते हैं। ई-बस सेवा शुरू होने से लोग खुश थे। लेकिन अब जाने आने में परेशानी होती है। - राजीव सिंह सेनानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed