{"_id":"6889354b9f28918d7a0f27de","slug":"madrak-chairman-abused-the-woman-aligarh-news-c-2-1-ald1025-746528-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मडराक चेयरमैन ने महिला से कहे अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मडराक चेयरमैन ने महिला से कहे अपशब्द
विज्ञापन
नगर पंचायत मडराक के चेयरमैन राजकुमार केे एक महिला से अपशब्द का प्रयोग करना भारी पड़ गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चेयरमैन ने मंगलवार को थाने में दंपती के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि उनके वीडियो एडिट कर वायरल किया जा रहा है।
कस्बा के मोहल्ला कृष्णा विहार में उर्मिला देवी स्व मुनेश कुमार और लक्ष्मी देवी पत्नी सुनील चौधरी आसपास रहती हैं और दोनों में विवाद होता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार देर शाम उर्मिला की शिकायत पर चेयरमैन राजकुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां चेयरमैन द्वारा महिला लक्ष्मी देवी के साथ अपशब्द का प्रयोग किया। वायरल वीडियो में चेयरमैन महिला से कह रहे हैं ,बुतरा बनवा दूंगा तेरा... यह वीडियो मंगलवार को सुबह वायरल हो गया।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चेयरमैन राजकुमार ने मडराक थाने में तहरीर दी है, जिसमें कहा गया है कि कस्बा कृष्णा विहार की उर्मिला देवी गरीब महिला है, अभी कुछ समय पहले हमारे आर्थिक सहयोग से इनकी बेटी की शादी हुई थी। इनके लड़के के दिल में छेद है, जिसका इलाज चल रहा है। इनके घर के समीप लक्ष्मी देवी पत्नी सुनील चौधरी का घर है, जो हर दिन उर्मिला देवी को प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
तहरीर में कहा है कि जब हमें इसकी जानकारी हुई तो समस्या का समाधान करने के लिए वहां पहुंचकर मैंने सुनील चौधरी को आवाज दी, तो इतने में वह तेज आवाज में गुस्सा करते हुए बाहर आया। मैंने महिला को प्रताड़ित करने की बात कही तो वह मुझसे अभद्र बात करने लगे, साथ ही जातिसूचक शब्द कहने लगे और कहने लगे तू क्या कर लेगा, तू कौन होता है बात करने वाला, मैंने कहा कि शासन-प्रशासन महिला का साथ देगा , तो उन्होंने मुझसे जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि तू ओर तेरा प्रशासन क्या कर लेगा।
इससे मुझे गुस्सा आ गया और कहा कि किसी गरीब को प्रताड़ित करना गलत बात है, तेरा भूत बना दिया जाएगा..। इसके बाद एडिट कर वायरल किए वीडियो में मेरे द्वारा कहे ही शब्द आ रहे हैं, तुम गरीब आदमी को सता रहे हो यह नहीं है। उन्होंने दंपती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।