{"_id":"5eb96f62ec834416d7609719","slug":"lyricist-javed-akhtar-wants-to-make-someone-happy-by-giving-statement-on-ajan-says-amu-representative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अजान पर बयान देकर किसी को खुश करना चाहते हैं गीतकार जावेद अख्तर, उन्हें माफी मांगनी चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अजान पर बयान देकर किसी को खुश करना चाहते हैं गीतकार जावेद अख्तर, उन्हें माफी मांगनी चाहिए'
Mon, 11 May 2020 08:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र, शोले फिल्म के डॉयलाग राइटर व गीतकार जावेद अख्तर के उस बयान का विरोध शुरू हो गया है, जिसमें उन्होंने लाउड स्पीकर से अजान बंद होने की वकालत की है। वहीं, एएमयू बिरादरी ने उनके बयान को खारिज करते हुए उनका निजी बयान बताया है।
एएमयू के सुन्नी थियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रो. सलीम ने कहा कि उन्होंने जावेद अख्तर का बयान न पढ़ा और न ही सुना है। फिर भी अगर जावेद अख्तर ने इस तरह का बयान दिया है तो उनका यह अपना विचार है, लेकिन शरई एतबार से यह कह सकता हूं कि लाउड स्पीकर के फ्रीक्वेंसी की जितनी जरूरत हो, उतना ही इस्तेमाल की जानी चाहिए।
हमें दूसरों का भी ख्याल रखना चाहिए। सहरी में भी लाउड स्पीकर का इस्तेमाल न के बराबर होना चाहिए। इस्लाम धर्म के जानकार हाफिज व आलिम चौधरी इफराहीम हुसैन ने कहा कि जावेद अख्तर का बयान गलत है। पूरी दुनिया में लाउड स्पीकर से अजान हो रही है। अजान में अल्लाह का नाम है।

अजान की आवाज जहां-जहां जाती है, वहां-वहां बीमारी, कोरोना, बुराई दूर होती है। यही नहीं अजान की आवाज आसमान में भी गूंजती है, जो शोध से साबित हो चुका है। अजान जोर से होनी चाहिए, क्योंकि इसके फायदे बहुत हैं। जावेद अख्तर को पूरी कौम से माफी मांगनी चाहिए।
एएमयू एल्युमिनाई अफेयर्स कमेटी के प्रतिनिधि इंजी. आगा यूनुस ने कहा कि जावेद अख्तर का बयान निहायत ही गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि वह शेरों-शायरी के जानकार हो सकते हैं, लेकिन इस्लाम धर्म के नहीं। ऐसा बयान देकर जावेद अख्तर किसी को खुश करके कुछ पाना चाहते हैं।