फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lucknow Centenary 4 hours lie, MLA Dalveer Singh and Javveer Kishore's health bad

लखनऊ शताब्दी 4 घंटे लेट, विधायक दलवीर सिंह और जगवीर किशोर की तबियत खराब

Sat, 01 Sep 2018 02:13 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 01 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Centenary 4 hours lie, MLA Dalveer Singh and Javveer Kishore's health bad
ट्रेन में बीमार होने के बाद विधायकों का चेक अप करते चिकित्सक।
 लखनऊ शताब्दी जैसे वीवीआईपी ट्रेन से सफर करना कितना मुश्किल और तकलीफ भरा है यह भाजपा विधायक शुक्रवार को बहुत शिद्दत से समझ गए होंगे। शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद अलीगढ़ से भाजपा के विधायक राजवीर दिलेर, ठा. रवेंद्र पाल सिंह और ठा. दलवीर सिंह शताब्दी एक्सप्रेस से अलीगढ़ आ रहे थे। उनके साथ विधान परिषद के शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन भी थे।
विज्ञापन


ट्रेन लखनऊ से इटावा तक आने में कुछ लेट हो गई थी, लेकिन इटावा पहुंचने पर ओएचई लाइन का तार टूट गया, जिससे ट्रेन तकरीबन चार घंटे वहीं पर खड़ी रही।
 इस बीच विधायक जगवीर किशोर जैन का बीपी गड़बड़ा गया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद रेलवे डाक्टरों की टीम ट्रेन के कोच में पहुंची और उनका बीपी नापा। पास में ही बैठे दलवीर सिंह ने भी बीपी चेक कराया। क्योंकि काफी देर से ट्रेन रुके रहने के कारण उनको भी उलझन हो रही थी।
विज्ञापन


डाक्टरों ने उनका बीपी नाप कर दवा दी और आराम करने की सलाह दी। मौके पर मौजूद छर्रा ठा. रवेंद्र पाल सिंह और इगलास विधायक राजवीर दिलेर भी टेंशन में आ गए। डाक्टरों के जाने के बाद जब ट्रेन नहीं चली तो इन विधायकों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने इटावा में ही दो लग्जरी कारें किराये पर मंगवाई और अलीगढ़ के लिए चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने बताया कि इटावा स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस को बिजली की सप्लाई देने वाले ओएचई के तार टूट गए थे जिससे ट्रेन रुकी रही। इसी वजह से ट्रेन लेट हो गई। जिससे मुसाफिरों को खासी परेशानी हुई है।  इधर, शताब्दी एक्सप्रेस से अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाले मुसाफिरों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। इनमें से अधिकांश मुसाफिरों ने रिजर्वेशन टिकट रद्द करा दिया। तकरीबन दस टिकट रद्द हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed