{"_id":"63c1bd6dee96914b3629ace1","slug":"lucknow-beat-bareilly-by-43-runs-aligarh-news-ali309015556-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किक्रेट ः लखनऊ ने बरेली को 43 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किक्रेट ः लखनऊ ने बरेली को 43 रन से हराया
विज्ञापन
महुआ खेड़ा के अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के मैदान पर चल रहे अंडर-16 ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ ने गंगाशील क्रिकेट एकेडमी बरेली को 43 रन से हरा दिया।
40 ओवर के मैच में लखनऊ की टीम ने 9 विकेट पर 180 रन बनाए। सूरज ने 59 और सात्विक ने 37 रन की पारी खेली। बरेली के गेंदबाज कुणाल और जसजीत सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी बरेली की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआत में दो विकेट जल्दी गिर गए।
मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला, लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 137 रन पर सिमट गई। कुणाल ने 34 रन व अभिनव दीक्षित ने 22 रन बनाए। लखनऊ के गेंदबाज सूरज ने तीन विकेट, वैभव पांडेय व सात्विक राव ने दो-दो विकेट चटकाए। लखनऊ ने 43 रन से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि ओजोन सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीन मंगला ने सूरज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कुणाल को चुना गया। इस मौके पर अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के सचिव अर्जुन सिंह फकीरा, कोच मसूदुज्जफर अमीनी, प्रशिक्षक अमित राजौरिया, सतीश यादव, हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो