फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lovers couple drank poisonous substance, admitted in hospital

Aligarh News: प्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ पीया, अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Jul 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 07 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lovers couple drank poisonous substance, admitted in hospital
घर से भागने पर मुकदमा दर्ज होने की खबर लगते ही लौटे प्रेमी जोड़े ने रविवार की शाम बेसवां चौराहे पर कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पी लिया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन ने दोनों को इगलास कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इगलास कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रेमी जोड़े का इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इगलास कस्बा निवासी कक्षा में 12 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपनी सहेली के भाई से प्रेम हो गया। उसका प्रेमी इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। शनिवार की दोपहर छात्रा अपने घर से नकदी और गहने लेकर प्रेमी के साथ मथुरा चली गई। छात्रा के पिता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने की खबर लगते ही युवक के परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए। किसी तरह युवक के बारे में पता चलने पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस पर छात्रा ने अपनी मां को फोन कर बात की। उसकी मां ने फटकारते हुए कहा दिया कि जहां मरना हो मर जा, घर न लौटना। इसके बाद रविवार की शाम में दोनों मथुरा से लौटकर बेसवां चौराहे पर पहुंचे। यहां पर कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दोनों ने पी लिया। इससे पहले युवक ने अपनी लोकेशन मोबाइल पर परिजन को भेज दी। यह लोकेशन पाकर परिजन बेसवां चौराहे पर पहुंचे तो दोनों उल्टियां कर रहे थे। इस पर युवक के परिजन दोनों को लेकर इगलास के एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। इगलास कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि प्रेमी जोड़े की हालत गंभीर बनी हुई है। जैसे ही उनकी तबीयत में सुधार होगा, पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed