{"_id":"665119659089fe7a0d0883a4","slug":"lover-had-committed-murder-body-was-thrown-in-the-forest-of-mirzapur-siya-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100490-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रेमी ने की थी हत्या, मिर्जापुर सीया के जंगल में फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रेमी ने की थी हत्या, मिर्जापुर सीया के जंगल में फेंका था शव
Sat, 25 May 2024 04:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 25 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
आठ मई को मिर्जापुर सीया के जंगल में अज्ञात महिला के मिले शव की शिनाख्त के साथ ही घटना का खुलासा हो गया है।विवाहेत्तर संबंधों में ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। बाद में शव को मिर्जापुर सीया के जंगल में लाकर फेंक गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की विवेचना में मृतका की शिनाख्त राधारानी पत्नी मनोज कुमार शर्मा निवासी ग्राम कलींजरी थाना इगलास के रूप में हुई। थाना प्रभारी नारायण दत्त तिवारी के अनुसार महिला बेगमबाग में अकेले रहती थी। उसके मूलचंद्र यादव पुत्र गंगा सहाय यादव निवासी यादवनगर धनीपुर मंडी थाना गांधी पार्क के साथ विवाहेत्तर संबंध प्रकाश में आए। इस पर मूलचंद्र यादव को पकड़ा गया।
पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि महिला अकेले रहती थी और उसके संबंध थे। उसके घर आना-जाना था। वह अब ब्लैकमेल करने लगी थी। इस पर उसकी हत्या की। थाना पुलिस के अनुसार बेगमबाग में ही हत्या करने के बाद शव को मिर्जापुर सीया के जंगल में फेंका गया। इस घटना में दो अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।