{"_id":"5daf56ac8ebc3e93d47d8231","slug":"lotted-money-from-accountant-chharra-news-ali216963715","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से लूटे तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम से लूटे तीन लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरला थाना क्षेत्र में छर्रा-बरला मार्ग पर गांव टिकटा के पास प्राइवेट बस सवार दाल मील के मुनीम से मंगलवार शाम करीब 5 बजे सशस्त्र बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब मुनीम तगादा कर बस में सवार होकर अलीगढ़ लौट रहा था। वारदात की खबर पर पुलिस अमले में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस सहित आसपास की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद बस को स्टाफ व कुछ संदिग्ध सवारियों सहित थाने ले जाया गया। देर रात तक पुलिस टीम मुनीम को लेकर जांच में जुटी थी।
अलीगढ़ शहर के बंबई वाला पेच निवासी राजकुमार गुप्ता का महावीरगंज में मेसर्स गुप्ता दाल मील है। उनके मुनीम विष्णु कुमार मंगलवार को छर्रा कस्बा व उसके आसपास के दुकानदारों से तगादा करने के बाद शाम पांच बजे बस से अलीगढ़ लौट रहे थे। बताते हैं कि बाइक सवार बदमाशों ने टिकटा के पास पेट्रोल पंप से आगे बस को रुकवाने के बाद मुनीम विष्णु कुमार को जबरन बस से नीचे उतारा। तमंचा लगाकर मारपीट करने के साथ ही तीन लाख रुपये और मोबाइल लूटकर भाग निकले।
इस घटना के बाद मुनीम ने किसी तरह बरला पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और साथ लेकर इधर से उधर घुमाती रही। बरला कोतवाली प्रभारी राम प्रकाश गौतम के अनुसार मुनीम से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसपी देहात मणीलाल पाटीदार के अनुसार बदमाशों को तलाशने के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।