{"_id":"6710591ca76bef32fb00c304","slug":"loss-worth-thousands-due-to-straw-fire-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101633-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पशुओं के चारे को रखे पुआल में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पशुओं के चारे को रखे पुआल में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान
Thu, 17 Oct 2024 05:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:53 AM IST
सार
दोपहर करीब दो बजे गांव महगवां में खेत में चारे के लिए रखे पुआल में आग लग गई। जिससे करीब 45 बीघे खेत का पुआल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गांव महगवां में आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पशुओं के चारे के लिए खेत में पुआल रखा हुआ था। अचानक पुआल में आग लग गई। जिससे 45 बीघे के खेत का पुआल जल गया।
विज्ञापन
16 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे गांव महगवां में खेत में चारे के लिए रखे पुआल में आग लग गई। यह देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पुआल के मालिकों को जानकारी दी।
साथ ही आग बुझाने की कोशिश करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके परा पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इसमें राजेश, भागीरथ और दर्शन सिंह पुत्रगण रतीराम, मान सिंह पुत्र सोनपाल, साहब सिंह पुत्र मेघ सिंह के करीब 45 बीघे खेत का पुआल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन