{"_id":"57ec1ee74f1c1ba774574166","slug":"lord-of-confusion-on-the-track-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"गफलत की पटरी पर प्रभु की ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गफलत की पटरी पर प्रभु की ट्रेनें
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद कुमार अकेला
एक टिवट् पर मुसाफिरों को चलती ट्रेन में दूध उपलब्ध करा देने वाले संजीदा रेल मंत्री सुरेश प्रभु को शायद ये नहीं पता होगा कि उनके मातहत अफसर क्या कर रहे हैं..? 24 सितंबर को एनसीआर के पीआरओ ने लिखित सूचना जारी कर कहा कि अप रूट पर ट्रेन नंबर 54353 अलीगढ़ बरेली, ट्रेन नंबर 54351 अलीगढ़-बरेली, ट्रेन नंबर 54391 अलीगढ़-मुरादाबाद, 28 सितंबर से 9 अक्तूबर तक अलीगढ़ से चंदौसी के मध्य निरस्त रहेंगी।
डाउन रूट पर ट्रेन नंबर 54354 अलीगढ़-बरेली, ट्रेन नंबर 54352 अलीगढ़-बरेली, ट्रेन नंबर 54392 अलीगढ़-मुरादाबाद भी चंदौसी से ही संचालित होगी। लेकिन बुधवार को ट्रेन नंबर 54352 अलीगढ़ बरेली पैसेंजर और 54351 अलीगढ़ बरेली पैसेंजर अपने समय से अलीगढ़ से संचालित हुई और अधिकांश मुसाफिरों को पता तक नहीं चला।
इस संबंध में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय तक को पूरी जानकारी स्थानीय स्तर से नहीं दी गई थी इसलिए वह भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह पाए।
इधर, एसएस अलीगढ़ आरके पाठक ने बताया कि 54352 अलीगढ़ बरेली पैसेंजर बरेली से अलीगढ़ तक आई और यहां से 54351 बरेली पैसेंजर अपने समय से गई। सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि ट्रेन अपने समय से संचालित हुई। गौर हो कि नान इंटर लॉकिंग के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए 28 सितंबर से 9 अक्तूबर के बीच इन ट्रेनों का संचालन बदला गया था।
विज्ञापन
अलीगढ़ सेक्शन में नान इंटर लॉकिंग के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए 7 और 9 अक्तूबर को नई दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर अलीगढ़ सेक्शन में मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। जिससे अप और डाउन रूट की कई ट्रेनों का रूट बदल गया है। कई ट्रेनें अलीगढ़ नहीं आएगी। परेशान मुसाफिरों ने आरक्षण टिकट रद्द कराना शुरू कर दिया है। अब तक तकरीबन 300 से अधिक टिकट रद्द कराए जा चुके हैं।
7 अक्तूबर को अप रूट से अलीगढ़ नहीं आने वाली ट्रेनों में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, हल्दिया आनंद विहार एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, नंदन कानन एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
इसी तरह से 9 अक्तूबर को डाउन रूट से अलीगढ़ नहीं आने वाली ट्रेनों में नई दिल्ली हावड़ा एक्सप्रेस, जोगबनी, गोरखधाम, विक्रमशिला, गोमती, कालका, महाबोधि, महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।
एक अक्टूबर से हावड़ा-दिल्ली रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनाें के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। इलाहाबाद मंडल के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि दिल्ली से गया जाने वाली महाबोधी एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:01-2:03 बजे आया करती थी, अब यह ट्रेन दोपहर 1:51-1:53 पर आएगी। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस पहले सुबह 4:35-4:40 बजे आती थी लेकिन अब यह सुबह 03:36-03:39 बजे आएगी।