{"_id":"69caee6d31451fec7f0ee034","slug":"lord-mahavir-swami-sits-on-the-chariot-cheers-echo-aligarh-news-c-2-gur1004-941234-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रथ पर विराजे भगवान महावीर स्वामी, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रथ पर विराजे भगवान महावीर स्वामी, गूंजे जयकारे
Tue, 31 Mar 2026 03:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
लेखराज नगर शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से निकाली गई रथयात्रा में उपस्थित जैन समाज के लोग।
- फोटो : samvad
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्मकल्याणक सोमवार को जैन समाज ने धूमधाम से मनाया। शहर में भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन शुरू हो गया था।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। बच्चों और युवाओं ने भी पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। सुबह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत से शोभायात्रा हाथरस अड्डा, पालीवाल स्कूल, जीटी रोड, दुबे का पड़ाव, मदारगेट,अचल ताल होते हुए बड़े मंदिर पर समाप्त हुई।
श्रीजी की पालकी यात्रा बैंडबाजे के साथ भक्तिपूर्वक निकाली गई, जो श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट मंदिर पहुंची। मंदिर में श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा हुई। जहां ट्रस्ट के मंत्री विजय कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार जैन, ट्रस्टी सुशील कुमार जैन ने श्रीजी की आरती उतारकर अगवानी की। समापन पर भजन हुए।
विज्ञापन
जैन युवा समिति द्वारा आगरा रोड पर निशुल्क भोजन का वितरण किया गया। श्री दिगंबर जैन महासमिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन ने कहा कि भगवान महावीर के जिओ और जीने दो के सिद्धांत को अपनाकर हम अपना मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। शाम को निकली रथयात्रा का शुभारंभ पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रथ यात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज, नवकार महामंत्र, श्रीजी के रथ के साथ चल रहे बैंड यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। रथ के आगे भजनों पर युवक-युवतियां नृत्य करते हुए चल रहे थे। रथयात्रा श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट मंदिर से खिरनी गेट ,आगरा रोड, सराय मानसिंह, बजरिया होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत पहुंची। जहां स्वर्ण एवं रजत कलशों से भगवान का जलाभिषेक, शांतिधारा आदि गतिविधियां हुईं।
इनका रहा सहयोग
अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, अंकित जैन, राजीव अग्रवाल, विकास शर्मा, संजय वर्मा, सुशील शर्मा, गजेंद्र आर्या, अतुल जैन,राजीव जैन पाटनी, मयंक जैन मीडिया प्रभारी, अरुण कुमार जैन, धर्मेंद्र जैन पाटनी, प्रवीण जैन आदि आदि शामिल थे।
लेखराज नगर से धूमधाम से निकली शोभायात्रा
श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर लेखराज नगर से आचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। जो सेंटर प्वाइंट, समद रोड, रामघाट रोड, सुदामापुरी, पान दरीबा रेलवे स्टेशन रोड से श्री दिगंबर जैन मंदिर लेखराज नगर पहुंचकर संपन्न हुई। 2000 वर्ण का कार्यक्रम सुगंध प्रभा, मनोज जैन, रश्मि जैन, मनीष जैन, पूजा आदि अवनी जैन परिवार की ओर से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन एवं शांति धारा केके जैन, भावना जैन, प्रेरक, प्रेक्षा, अनिल जैन अंशुल जैन, हर्ष जैन ने की।