फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Looted fourteen Lakh rupees from the truck driver during returning after selling wheat

गेहूं बेचकर आ रहे ट्रक चालक से चौदह लाख रुपए लूटे

Sat, 11 May 2019 07:37 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 11 May 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Looted fourteen Lakh rupees from the truck driver during returning after selling wheat
truck

बल्लभगढ से खैर आढ़त का गेहूं बेचकर लौट रहे ट्रक को ओवरटेक कर चालक से तीन बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर चौदह लाख रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग गए। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सीओ पंकज कुमार श्रीवास्तव, एएसपी निपुण अग्रवाल, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक व हेल्पर से पूछताछ कर पड़ताल की।
विज्ञापन


बाद में एपीआरए भी पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर वाहन चैकिंग भी कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बता दें कि थाना नौहझील के गांव मानागढ़ी निवासी राजू पुत्र विक्रम सिंह की खैर कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने एक ट्रक में लगभग चार सौ क्विंटल गेहूं बेचने के लिए बल्लभगढ़ मंडी भेजा था। ट्रक मथना निवासी ललित पुत्र विष्णु चला रहा था। उसके साथ गांव का ही वीरेन्द्र पुत्र खजान सिंह बतौर हैल्पर व एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। शनिवार को चालक गेहूं बेचकर बिक्री के चौदह लाख पच्चीस हजार सात सौ साठ रुपए लेकर खैर के लिए चले थे।

उनके अनुसार सुजानपुर व गौमत के बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रुकवा लिया और तमंचा दिखाकर चालक सीट के पीछे रखे रुपयों के बैग को छीन ले गए। चालक ने घटना की सूचना पुलिस व गल्ला व्यापारी को दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।


सीओ पंकज कुमार श्रीवास्तव, एएसपी निपुण अग्रवाल, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार व सोफा चौकी इंचार्ज शक्ति राठी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक व हैल्पर से पूछताछ की। बाद में बदमाशों की तलाश में चैकिंग भी कराई परंतु सफलता नहीं मिली। सीओ पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed