{"_id":"64df755425ca11b6430e0125","slug":"looted-67-thousand-rupees-by-showing-pistol-to-the-employee-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कर्मचारी को तमंचा दिखाकर 67 हजार रुपये लूटे, टैबलेट-मोबाइल और कागजात भी ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कर्मचारी को तमंचा दिखाकर 67 हजार रुपये लूटे, टैबलेट-मोबाइल और कागजात भी ले गए बदमाश
Fri, 18 Aug 2023 07:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:12 PM IST
सार
आगरा के थाना जगनेर के गांव सरैधी निवासी निशांत कुमार पुत्र अमर सिंह सैटिन कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह वसूली के लिए बाइक से गांव हरिया की नगरिया गया था। वहां से दोपहर एक बजे गांव पहाड़ीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
इगलास कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में इगलास के तोछीगढ़ चौकी क्षेत्र में गांव पहाड़ीपुर के पास बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सैटिन कंपनी के एक कर्मचारी से 67 हजार रुपये, टैबलेट व मोबाइल लूट लिया। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
आगरा के थाना जगनेर के गांव सरैधी निवासी निशांत कुमार पुत्र अमर सिंह सैटिन कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह वसूली के लिए बाइक से गांव हरिया की नगरिया गया था। वहां से दोपहर एक बजे गांव पहाड़ीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे बैग में रखे 67 हजार रुपये, एक टैबलेट, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन