फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Loot should be disclosed and the goods should also be recovered: Sanjay Garg

लूट का खुलासा हो और माल भी पूरा मिले : संजय गर्ग

Wed, 16 Sep 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Loot should be disclosed and the goods should also be recovered: Sanjay Garg
आईजी पीयूष मोर्डिया से मिलते सहारनपुर सपा विधायक संजय गर्ग। - फोटो : CITY OFFICE
सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सहारनपुर से विधायक संजय गर्ग मंगलवार दोपहर सुंदर ज्वैलर्स सारसौल पहुंचे। उसके बाद आईजी पीयूष मोर्डिया से मिले और पत्रकारों से बात की। उन्होंने तीनों जगहों पर एक बात प्रमुखता से कही कि पीड़ित ज्वैलर्स की लूट खुले तो साथ में पूरा 35 लाख का माल भी बरामद हो, जिससे पीड़ित के नुकसान की भरपाई हो।
विज्ञापन

बकौल संजय गर्ग सुंदर ज्वैलर्स ने उनसे कहा है कि वह अभी तक पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट है। पुलिस ने वादा किया है कि जल्द ही पूरा खुलासा हो जाएगा। परेशान ज्वैलर्स पक्ष किसी भी हाल में इस मामले को राजनीतिक रूप नहीं देना चाहता है, क्योंकि उनका मानना है कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए उन्होंने सपाइयों से किसी के तरह के आंदोलन की चेतावनी देने जैसी कोई बात नहीं करने के लिए कहा था। इस पर संजय गर्ग ने व्यापारी की बात मान ली। विधायक संजय ने कहा है कि आईजी पीयूष मोर्डिया ने भी उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्द ही खुलासा होगा। इसलिए वह पीड़ित व्यापारी के साथ खड़े हैं और उनके कहने के बाद ही किसी तरह के अन्य आंदोलन की बात करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय क्वार्सी में मीडिया से मुखातिब संजय ने कहा है कि पूरे प्रदेश में अलग अलग शहरों में व्यापारियों के साथ ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। पुलिस आम आदमी को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। योगी सरकार बनने के बाद से व्यापारियों का अशुभ काल चल रहा है। व्यापारी नोटबंदी, जीएसटी के बाद कोरोना से परेशान हैं। ऐसे में उनके साथ लगातार लूटपाट व डकैती की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था ने असुरक्षा का माहौल बना दिया है। इसलिए वह पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव के दूत के रूप में व्यापारियों के बीच पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, रत्नाकर पांडेय, मो. उस्मान, बादशाह खान, आमिर आबिद, मो. सगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed