{"_id":"5cb8b679bdec2213f10df6af","slug":"lok-sabha-elections-2019-massive-voting-even-after-boycott-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बहिष्कार के बाद भी भारी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बहिष्कार के बाद भी भारी मतदान
Thu, 18 Apr 2019 11:10 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस संसदीय क्षेत्र के इगलास के गांव नगला झल्लू व बिजौना, हाथरस जंक्शन के गांव बंदीपुर, सासनी के गांव नगला किशोर में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, जहां देर तक अधिकारी समझाते रहे।
विज्ञापन
इगलास क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआं स्थित पोलिंग बूथ पर लिस्ट में नाम न होने पर लोगों ने हंगामा किया। सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला बंजारा में वोटिंग मशीन खराब होने से करीब डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे तक हाथरस में 49.09 फीसदी वोट पड़े। 2014 में यहां 59.7 फीसदी मतदान हुआ था। यहां भाजपा और गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।