फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lok Sabha cluster meeting of BJP National General Secretary BL Santosh in Aligarh

Lok Sabha Election: भाजपा दावेदारों की टटोली नब्ज, टिकट सिफारिश को दिल्ली-लखनऊ जाने को किया मना

Sat, 24 Feb 2024 08:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 08:34 AM IST
सार

लोकसभा कलस्टर की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष लोकसभा दावेदारों की नब्ज टटोली। उन्होंने जाना कि किस दावेदार की क्या स्थिति है..? मौजूदा सांसदों का क्या फीडबैक है? जो नए दावेदार हैं, वो कितने मजबूत हैं?

विज्ञापन
Lok Sabha cluster meeting of BJP National General Secretary BL Santosh in Aligarh
भाजपा की ब्रज क्षेत्र बैठक में बोलते राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में और मजबूती से जीत के लिए प्रयासरत है। इसी प्रयास में संगठन का हर शीर्ष पदाधिकारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। 23 फरवरी को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष अलीगढ़ पहुंचे और ब्रज क्षेत्र के तेरह जिलों के लोकसभा दावेदारों का फीडबैक लिया। उन्होंने जानना चाहा कि किस दावेदार की क्या स्थिति है..? मौजूदा सांसदों का क्या फीडबैक है? जो नए दावेदार हैं, वो कितने मजबूत हैं? 

विज्ञापन


वे रामघाट रोड के तालानगरी स्थित गोल्डन डिलाइट रिसार्ट में आयोजित ब्रज क्षेत्र के लोकसभा कलस्टर की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने जिला वार दावेदारों का फीडबैक अकेले में लिया। दावेदारों से भी मिले। जानने का प्रयास किया कि जिलेवार दावेदारों की संख्या कितनी है। किस दावेदार के विवाद ज्यादा सुनाई या दिखाई दे रहे हैं। जिससे चुनाव में पार्टी को किसी तरह की फजीहत या विरोध न झेलना पड़े। जिलेवार जातीय गणित, पिछले चुनाव के परिणाम के बाद अब बदले हालात पर चर्चा की। 
विज्ञापन


दावेदारों की सिफारिश में दिल्ली-लखनऊ न जाएं पदाधिकारी
भाजपा ब्रज क्षेत्र के लोकसभा कलस्टरों की बैठक दो सत्र में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने हिदायत दी कि कोई पदाधिकारी किसी दावेदारी की सिफारिश लेकर दिल्ली लखनऊ नहीं जाएगा। सभी संगठन से तय भूमिका में ही काम करेंगे। चुनाव में सौ दिन से भी कम समय रह गया है। इसलिए लोकसभा चुनाव कार्यालयों से गतिविधियां शुरू कर दी जाएं। जल्द विधानसभा वार कार्यालय खोलकर वहां से योजनाओं का प्रचार किया जाए। बीएल संतोष ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता 51 फीसद वोट पाने के लक्ष्य के साथ पूरी तरह चुनाव में जुट जाएं। सभी विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजक वोटर लिस्टों को लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियों को लोकसभा प्रभारियों एवं लोकसभा संयोजकों के साथ समन्वय बनाते हुए दुरुस्त कर लें। पिछले चुनावों में मिले वोटों में प्रत्येक बूथ पर और अधिक वोटों के जोड़ने का लक्ष्य लेकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के पहले सत्र में लोकसभा संयोजक व प्रभारी के अलावा अध्यक्ष मौजूद रहे, जबकि दूसरे सत्र में विधानसभा प्रभारी व संयोजक मौजूद रहे। महानगर कमेटी के संयोजन में हुई बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा व उनकी टीम ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने की। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, मंत्री अनूप प्रधान, सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला, विधायक ठा.जयवीर सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, मुक्ता संजीव राजा, ऋषिपाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। 

बैठक में इन जिलों पर हुई चर्चा

अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस जिला है। आगरा में आगरा, मैनपुरी, मथुरा और फीरोजाबाद जिले हैं। बरेली में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत जिले शामिल हैं। भाजपा ब्रज क्षेत्र में इन जिलों में 13 लोकसभा सीटें आती हैं।
सम्मान
एक खेमा जेवर टोल पर करता रहा इंतजार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के आगमन को लेकर जिला भाजपा के दो खेमे ताकत दिखाने को तैयार थे। मगर एक खेमा अपनी ताकत दिखाने के बजाय इंतजार करता रह गया। हुआ यूं कि पहले से जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष को दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते टप्पल से अलीगढ़ आना था। इस सूचना के आधार पर भाजपा का एक खेमा पूरी टीम के साथ जेवर टोल पर सुबह ही पहुंच गया। मगर बीएल संतोष जेवर के बजाय पैरीफेरल के रास्ते गभाना टोल होकर अलीगढ़ आ गए। दूसरे खेमे ने उनका गभाना टोल पर गर्मजोशी से स्वागत किया। जब जेवर पर खड़े खेमे को खबर मिली कि वे तो आयोजन स्थल पर पहुंच गए। 

बैठक में पदाधिकारियों में शिवनारायण शर्मा, नरेंद्र वर्मा, शल्यराज सिंह, ठा.गोपाल सिंह, सुनील पांडेय, डा.राजीव अग्रवाल, डा.संजय भार्गव, रामसखी कठेरिया, मानव महाजन, नीरज शर्मा, गौरव शर्मा, मुकेश लोधी, जय यादव, भूपेन्द्र वार्ष्ण्णेय, राहुल सारस्वत, आदित्य अग्रवाल और योगेश राजपूत आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed