{"_id":"11f8ceeafc86a6d11a089c82d3e6456f","slug":"lohiya-s-folower-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक परिवार तक सिमट गया है लोहिया का विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक परिवार तक सिमट गया है लोहिया का विचार
अलीगढ़।
Updated Sat, 26 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक परिवार तक सिमट गया है लोहिया का विचार
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि आज लोहिया का विचार एक परिवार तक सिमट गया है। जबकि भाजपा संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार राष्ट्र एवं समाज का विचार बन गया है। शुक्रवार को वे भाजपा महानगर इकाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर सुरेंद्र नगर में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आत्म मंथन करेंगे कि हम पंडित दीनदयाल के विचारों को कहां तक पहुंचा पाए। उन्होंने कहा कि सिद्धांतहीन राजनीति से सिद्धांतहीन राजनेता बनते है। पंडित दीनदयाल सिद्धांत की राजनीति करते थे। भारत में पहली बार कोई ऐसा आदमी प्रधानमंत्री बना है जो विदेशों में भारतीयता की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय पंडित दीनदयाल का सपना था और केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए काम कर रही है। अध्यक्षता दीपक मित्तल एवं संचालन अनिल पराशर एवं प्रदीप पेंटर ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार दूबे, सांसद सतीश गौतम, शीला गौतम, डॉ. मधु मिश्रा, डॉ. राजीव अग्रवाल, पूनम बजाज, सुनील पांडे, संजीव राजा, सुबोध स्वीटी, विमल अग्रवाल, मानव महाजन, पवन खंडेलवाल, वैभव गौतम, सुभाष शुक्ला, श्योराज सिंह, शिवा पाठक, मनोज शर्मा आदि थे।